फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   72 घंटे बाद शुरू हुई एदलपुर बगीची गांव की विद्युत आपूर्ति

72 घंटे बाद शुरू हुई एदलपुर बगीची गांव की विद्युत आपूर्ति

Tue, 04 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
72 घंटे बाद शुरू हुई एदलपुर बगीची गांव की विद्युत आपूर्ति
ग्रामीणों को मिली बिजली, लौटी रौनक
विज्ञापन

- एदलपुर बगीची गांव में बिल जमा न होने काट दी गई थी पूरे गांव की सप्लाई
-अमर उजाला ने प्रमुखता से इस समाचार को किया था प्रकाशित

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। एदलपुर बगीची गांव को 72 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। जिससे ग्रामीणों के चहरे पर रौनक लौट आई। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

बताते चले कि कुन्हैड़ा बिजली घर से हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव एदलपुर बगीची में विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। यहां लगभग 45 कनेक्शन है। परंतु कुछ बकायेदारों के बिजली का बिल जमा न करने पर विभाग के उच्चाधिकारियों ने गांव की बिजली काटने के फरमान जारी कर दिए थे। इस पर शुक्रवार सुबह पूरे गांव की बिजली काट दी गई थी। अमर उजाला ने 2 व 3 दिसंबर को अपने समाचार पत्र मे इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर विभाग की नींद टूटी। सोमवार को आनन फानन में अधिकारियों के आदेश के बाद गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। ग्रामीण चरण सिंह, प्रेम, सुभाष, वीरपाल, होशियार सिंह, बीना देवी, विमला देवी आदि ने अमर उजाला की सरहाना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed