{"_id":"5c04481ebdec22419975b081","slug":"15437845211-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालंद के गन्ना क्रय केंद्र पर पर्ची नहीं आने को लेकर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालंद के गन्ना क्रय केंद्र पर पर्ची नहीं आने को लेकर किसानों का हंगामा
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्चियां नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
सरधना। कालंद गांव के ग्रामीणों ने गन्ना पर्चियां नहीं मिलने के विरोध में दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर रविवार को हंगामा किया। आरोप है कि जिन लोगों की कम पर्ची हैं, उनकी पर्ची आ रही है और जिनकी पर्ची ज्यादा है, उनकी पर्ची नहीं आ रही हैं। जिसके कारण किसान परेशान हैं। खेत में गन्ना खड़ा होने के कारण गेहूं की बुआई में भी देरी हो रही हैं। रविवार को किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। शीघ्र ही पर्ची की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर गन्ना क्रय केंद्र पर फिर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुनील, आसाराम, सतीश, ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।