फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ओवर लोड वाहन बने जाम का सबब।

ओवर लोड वाहन बने जाम का सबब।

Mon, 03 Dec 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
ओवर लोड वाहन बने जाम का सबब।
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर हर समय ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों एवं आडे़ तिरछे वाहन खडे़ होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। नागरिकों ने एसडीएम मवाना से निजात दिलाने की मांग की है। सर्दियों में गन्ने का सीजन शुरू हो जाता है। इस पर यहां टिकौला एवं मवाना चीनी मिल के गन्ना लदे ओवरलोड ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉले गुजरने लगते हैं। इसके अलावा मुख्य बाजार में आपूर्ति करने बाहर से आए व्यापारियों के वाहन आडे़-तिरछे खड़ा होने से जाम मुख्य वजह बना है। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे खडे़ फलों एवं सब्जी की फड़ बने हैं। मुख्य मार्ग पर पैदल निकलने वालों के लिए भी परेशानी हो रही है। जाम से निजात दिलाने के लिए नागरिकों ने एसडीएम मवाना से गुहार लगाई है। रविवार को कस्बावासियों ने बहसूमा पुलिस से जाम से छुटकारा दिलाने के लिए आश्वासन दिया। वहीं, इस संबंध में एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


गन्ना तौल नियमित नहीं होने से परेशान
बहसूमा। क्षेत्र के किसानों के लिए मवाना मिल के दो क्रय केंद्र एवं टिकौला मिल ने इस बार एक क्रय केंद्र बढ़ाते हुए तीन सेंटर स्थापित किए हैं। गन्ना आपूर्ति के लिए टिकौला मिल के क्रय केंद्र सी पर तो जैसे-तैसे कर बीते शनिवार को तौल हो गई। रामकटोरी शिव मंदिर एवं हंसापुर मार्ग स्थित क्रय केंद्र पर दो दिन से तौल नहीं हुई है। किसानों का आरोप है कि टिकौला चीनी मिल से जुडे़ क्रय केंद्र दूसरे दिन कभी कांटों को इलेक्ट्रोनिक्स करने तो कभी मिल के बायलर फटने से कभी महीना का अंतिम दिन होनेे का बहाना करके तौल बंद कर दी जाती है। किसानों में गन्ना बुआई के चलते खेत खाली करने की जल्दी लगी है। तौल बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं, मिल के डीजीएम रिषीराज शर्मा का कहना है कि किसानो को समस्याओ को शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


मरीजों की जांच की
बहसूमा। हंसापुर गांव में एनआरआई डा. अशोक जैनर के आवास पर एम जे संस्था के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 48 रोगियों की जांच की गई। डॉ. संजय जैनर ने बताया कि दमा के 15, शुगर के 12, उच्च रक्तचाप के 10 रोगी तथा अन्य की जांचकर रियायती दरों पर दवा वितरित की। यहां दिनेश जैनर, जयकुमार, प्रदीप कुमार, नवीन जैनर, गिरिराज सिंह, सतवीर सिंह, दारा सिंह, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामराज सड़क निर्माण आज से शुरू
फोटो
बहसूमा। दो सीमाओं पर बसे रामराज को दशकों बाद मुख्य मार्ग के निर्माण की सौगात मिलने वाली है। सड़क निर्माण के लिए रविवार को रोड़ी एवं डस्ट की ट्रक उतर गए हैं। हस्तिनापुर विधायक सोमवार को हस्तिनापुर मार्ग के निर्माण का शुभारंभ करेंगे।

मवाना तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सैफपुर फिरोजपुर है। इसी ग्राम पंचायत का एक हिस्सा रामराज है। हालांकि रामराज दस्तावेजों में दर्ज नहीं है। रामराज-हस्तिनापुर मार्ग से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव जुडे़ हैं। यह मार्ग मुजफ्फरनगर जनपद के लोक निर्माण विभाग के अधीन है। जबकि मार्ग के दोनों ओर स्थित बाजार मेरठ जनपद में है। मामला दो जनपद से जुड़ा होने के कारण दशकों से मुख्य मार्ग निर्माण अटक जाता है। रामराज के राजीव छाबड़ा, रोहित बंसल, विकास बंसल, श्रीयांश जैन, विधिचंद शर्मा, श्रीपाल कोहली, अमित कक्कड़, ठाकुर देवेंद्र सिंह एवं अमित बंसल आदि का कहना है कि उन्होंने क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक से उक्त मार्ग का सीमा विवाद निपटाकर निर्माण कार्य कराने की मांग की थी। रामराज कस्बावासियों की इस समस्या को विधायक दिनेश खटीक ने गंभीरता से लिया। लोकनिर्माण विभाग करीब 75 लाख रुपये की लागत से हस्तिनापुर मुख्य मार्ग से ढलान तक करीब 650 मीटर तक सड़क निर्माण का शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। वहीं, इस संबंध में विधायक दिनेश खटीक का कहना है कि रामराज कस्बावासियों की समस्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वहीं, लोक निर्माण विभाग से मुख्य मार्ग का निर्माण कराने के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत कराए हैं। इसका शुभारंभ सोमवार को कर दिया जाएगा। विधायक का कहना है कि इस सड़क पर चालीस वर्षों से कोई काम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed