फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टाटा सुमो ने स्कूटी सवार के मारी टक्कर युवक घायल

टाटा सुमो ने स्कूटी सवार के मारी टक्कर युवक घायल

Fri, 23 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
टाटा सुमो ने स्कूटी सवार के मारी टक्कर युवक घायल

विज्ञापन
कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक घायल
बहसूमा। बहसूमा बाईपास स्थित झुनझुनी नहर के समीप स्कूटी सवार युवक को सामने से आ रही टाटा सुमो ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। पीडित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी अमित पुत्र प्रेमपाल ने बताया कि उसका भतीजा गौरव पुत्र सुखपाल बृहस्पतिवार को किसी कार्य से बहसूमा आया था। दोपहर बाद वह अपनी स्कूटी से यूपी 15 सीआर 9299 पर सवार होकर वापस बहसूमा बाईपास से होते हुए घर लौट रहा था। रास्ते में झुनझुनी नहर पुल से आगे मोड़ पर सामने से आ रही टाटा सुमो चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालात गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन



पड़ोसी ने युवक को पीटा, घायल
बहसूमा। शाहपुर निवासी कुंवरपाल ने पड़ोसी युवक पर मारपीट का आरोप लगा पुलिस में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोसी ने बुधवार रात को शराब पीकर उसके साथ गाली गलौच की विरोध करने पर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को नहीं मिल रही पर्चियां, आक्रोश
बहसूमा। गांव रहमापुर में संजय बैसला के आवास पर आयोजित किसान पंचायत में पर्चियां नहीं आने पर रोष जताया गया और आंदोलन की धमकी दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि टिकौला शुगर मिल के देहात के किसानों को चार दिन से पर्चियां नहीं मिल रही है। किसानों का कहना है कि मिल प्रबंधन व मालिक जान बुझकर आए दिन कभी गन्ना किसानों की अव्यवस्था का बहाना तो कभी तकनीकी खराबी की बात कर किसानों को गन्ना लेने के लिए परेशान कर रही है। 15 दिनों में मिल का संचालन तीन बाद बंद हो चुका है। जिससे किसानों के गन्ने की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। किसान गन्ने के खेत को खाली करने के चक्कर में है। जिससे समय पर गेहूं की बुआई हो सके। लेकिन किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गजे सिंह, जिले सिंह, राजकुमार, काशीराम, यतेंद्र, योगेंद्र आदि रहे। वहीं मिल ् महाप्रबंधक रिषीराज शर्मा का कहना है कि मिल के बायलर लीकेज होने से पेराई रोका गया था। जिसकी मरम्मत करा मिल का पेराई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed