{"_id":"5bf71655bdec22417810c001","slug":"15429198139-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से हो रहा नाला निर्माण बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से हो रहा नाला निर्माण बना परेशानी का सबब
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छह माह से हो रहा नाला निर्माण बना परेशानी का सबब
जानीखुर्द। नगर पंचायत सिवाल खास में मुख्य रास्तों और नालों का निर्माण कार्य करवाने के कारण करीब छह माह से कस्बे के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। नाला निर्माण के दौरान रास्तों पर हुए जलभराव के चलते लोग परेशान है। जिसके चलते रास्तों पर गंदगी और कूड़ा भरा पड़ा है। वहीं कस्बे के कई मार्ग जर्जर हो चुके है। लेकिन कस्बे की इन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
नगर पंचायत सिवाल खास की आबादी करीब 40 हजार है। कस्बा वासियों का कहना है कि कस्बे की हालत बहुत खराब है। मुख्य मार्गों के किनारों पर नाला निर्माण करीब छह माह से किया जा रहा है। जिस कारण मोहल्लों के अंदर की नालियों से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। कस्बे के अंदर मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर नाले से पानी की कोई निकासी का प्रबंध नहीं है। जिसके चलते नाले का पानी सड़क पर आ जाता है। वहीं कस्बे की सफाई व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। कस्बे में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। सफाई कर्मी कई दिनों तक कूड़ा हटाने नहीं आते है। वही कस्बे का मुख्य बाईपास मार्ग बनाने के लिए उस पर मोटे पत्थर करीब तीन माह पूर्व डाले गए है। इन पत्थरों पर वाहन चलाना तो मुश्किल है ही। पैदल चलने वाले लोग भी चोटिल हो जाते है। कस्बे से खानपुर जाने वाला मार्ग तालाब के पास बुरी तरह से जर्जर हो चुका है। थोड़ी सी बारिश में टूटे मार्ग पर भारी जलभराव हो जाता है। जिसके चलते मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
स्वास्थ्य केंद्र की हालत खराब
बाईपास मार्ग पर बना जच्चा बच्चा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र की हालत बहुत खराब है। उनके दरवाजों को असामाजिक तत्व तोड़कर ले जा चुके है। अब लोग अपने पशु बांधने और अन्य समान रखने के काम में दोनों का इस्तेमाल कर रहे है। - दीन मोहम्मद
विज्ञापन
बाईपास मार्ग को बनाने के लिए उस पर करीब तीन माह पूर्व पत्थर डाले गए थे। लेकिन अभी तक मार्ग निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है। मार्ग पर डाले गए पत्थर के चलते दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है। - शाहिद
सफाई व्यवस्था ठप है। नालों से कूड़ा निकाल कर मार्गों पर डाल दिया जाता है। वह कूड़ा काफी दिनों तक मार्ग पर पड़ा रहता है। जिसकी बदबू से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।- रिहान
नाला निर्माण शुरू हुए छह माह बीत गए है अभी तक नाला निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला निर्माण नहीं होने से सड़क पर ही जलभराव हो रहा है।- भीम
पानी निकासी के लिए नाले तो बना दिए गए है, लेकिन उनकी सफाई समय से नहीं हे पाती है। जिसके चलते वह कूडे से अटे पड़े है और रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। - तसव्वर
अधूरे पडे़ नाला निर्माण के चलते पानी की पूर्ण निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कई मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।- हाजी इरफान
कस्बे में विकास कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। कुछ दिन कस्बे में नाला निर्माण के चलते दिक्कतें है जल्द समस्याओं का समाधान हो जाएगा। जर्जर मार्गों को ठीक करवाने के लिए योजना बना ली गई है। कुछ मार्गों पर काम चल रहा है।- फुरकाना, नगर पंचायत अध्यक्ष
- नाला निर्माण के चलते मुख्य रास्तों पर हुआ जलभराव
- दुपहिया वाहन तो दूर रास्ते से पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल