{"_id":"5bf711c1bdec22414d54fc0e","slug":"15429186414-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण के आरोपी तीन युवकों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण के आरोपी तीन युवकों को जेल भेजा
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव फफूंडा से करीब 13 दिन पहले एक किशोरी संदिग्ध हालात में अचानक लापता हो गई थी। जिसमें किशोरी के परिजनों ने दो युवकों को नामजद किया था। कई दिन की पूछताछ के बाद भी आरोपी किशोरी के अपहरण से इनकार करते रहे। पुलिस ने बृहस्पतिवार तीन युवकों को जेल भेज दिया है।
वहीं, करीब 13 दिन पहले गांव फफूंडा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री को डांट दिया था। किशोरी सुबह से ही लापता हो गई थी। बेटी के घर से निकलते ही पिता भी उसके पीछे-पीछे चल दिया। किशोरी कुछ दूर तक दिखाई दी, लेकिन बाद में अचानक लापता हो गई थी। जिसमें पहले तो पिता ने मकान के सामने ही बेटी के तालाब में गिरना बताया था। जिस पर पुलिस ने तालाब में जेसीबी से किशोरी की तलाश कराई थी परंतु सुराग नहीं लगा। किशोरी के पिता ने कांच के पुल निवासी सैफ पुत्र हाजी साजिद, फैजान पुत्र एजाज के खिलाफ पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शंका पर गांव फफूंडा निवासी आफताब पुत्र साहिल समेत उक्त सभी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस किशोरी का पता नहीं लगा सकी। किशोरी पक्ष ने एसएसपी के सामने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया तथा जल्द किशोरी को बरामद करने की मांग की थी। वहीं, पुलिस पर जल्द ही मामले का खुुलासा करने एवं आरोपियों को जेल भेजने का दबाव बनाया जा रहा था। जिस कारण बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
मुख्य बातें
गांव फफूंडा से करीब 13 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी किशोरी