फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला चीनी मिल गन्ना भुगतान में करने में प्रदेश में हुई अव्वल

दौराला चीनी मिल गन्ना भुगतान में करने में प्रदेश में हुई अव्वल

Fri, 23 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
दौराला चीनी मिल गन्ना भुगतान में करने में प्रदेश में हुई अव्वल

विज्ञापन
फोटो समाचार
वर्तमान पेराई सत्र का एक करोड़ का भुगतान भेजा
- तीन दिन पुरानी पर्ची समिति में जमा कराए किसान
मोदीपुरम-दौराला। दौराला चीनी मिल ने पेराई सत्र 2018-19 में खरीदे जा रहे गन्ना का भुगतान शुरू कर दिया। चीनी मिल का पेराई सत्र नौ नवंबर से शुरू हुआ तथा आठ नवंबर से क्रय केंद्रों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान लगभग एक करोड़ रुपये गन्ना समितियों को भेज दिया गया। दौराला चीनी मिल प्रदेश में पेराई सत्र 2018-19 में गन्ना भुगतान शुरू करने में प्रथम चीनी मिल के रुप में शामिल हो गई।

चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान द्वारा बताया गया कि पेराई सत्र 2017-18 का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान चीनी मिल द्वारा शीघ्र कर दिया जाएगा। वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना पर्ची निष्कासन एवं वितरण का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना समितियों को आवंटित कर दिया गया है। प्रदेश की गन्ना समितियां एजेंसी वेंडर के माध्यम से यह कार्य करा रही है। इसलिए जो कृषक अपना गन्ना मिल गेट अथवा क्रय केंद्रों पर जहां से वह संबंध कृषक है। जारी पर्ची के अनुरूप ही निर्धारित तिथि स्थल पर तुलवाएंगे। चीनी मिल द्वारा पर्चियों की तौल के लिए अनुमन्य अवधि के बाद किसी भी दशा में गन्ना तौला जाना संभव नहीं है। चीनी मिल द्वारा तौल के लिए अनुमन्य अवधि के बाद गन्ना तौला जाता है, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का प्रावधान गन्ना सट्टा नीति में कर दिया गया है। इसलिए कोई तीन दिन से पुरानी गन्ना पर्चियों को चीनी मिल में लाने के बजाए संबंधित गन्ना समिति कार्यालय में जमा कर दें जिससे समिति एजेंसी वेंडर के माध्यम से पुरानी पर्ची केंसिल कर दोबारा समिति जारी करवा सके। चीनी मिल द्वारा किसी भी प्रकार से तीन दिन से पुरानी पर्ची पर गन्ना नहीं तौला जा सकता। संजीव कुमार ने किसानों से गन्ना खरीद व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed