{"_id":"5bf5be42bdec225c5712791e","slug":"154283173018-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये को लेकर बस परिचालक-चालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये को लेकर बस परिचालक-चालक से मारपीट
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किराये को लेकर चालक-परिचालक से मारपीट
मवाना। जयसिंहपुर तक चलने वाली रोडवेज बस में किराए को लेकर बुधवार को कुछ युवकों ने चालक व परिचालक से मारपीट की। पीड़ितों ने थाने पर आकर मामले की शिकायत पुलिस से की।
जानकारी के अनुसार सुधीर राठी ने बताया कि वह मवाना से जयसिंहपुर तक चलने वाली रोडवेज बस में चालक है। बुधवार को वह मेरठ से यात्रियों को लेकर मवाना पहुंचा, जहां से वह रोडवेज बस लेकर जयसिंह पुर गांव जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने किराये को लेकर हुई कहासुनी के विरोध में मारपीट करनी शुरू कर दी। युवक धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।