फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह समापन पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह समापन पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

Thu, 22 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह समापन पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
जीवन में पुस्तकों का विशेष महत्व -डॉ आरके जैन
विज्ञापन

सरधना। कुशावली रोड नवाबगढ़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 से 20 नवंबर तक राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार को विजेता प्रतिभागियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्पना जैन रही। जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कविता में अनु कुमारी प्रथम, आफरीन द्वितीय व तनीषा तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में रजत प्रथम, खुशी द्वितीय व कृष तृतीय स्थान पर रहे। कहानी लेखन में विधि व वर्षा प्रथम, आशु, दीपू कुमार, प्रशांत कुमार लेखन में प्रथम रहे। पुस्तर कंवर प्रतियोगिता में प्रिंस व प्राची प्रथम स्थान पर रहे। सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य आरके जैन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी किताबों से लगातार दूर होती जा रही है। जबकि किताबें ही इंसान की सच्ची मित्र होती हैं और मनुष्य के जीवन में सर्वांगणीय विकास के लिए पुस्तकों का विशेष महत्व होता हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आरसी पांडेय ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य का जीवन बदलने का कार्य करती हैं। अंत में पुस्तकाल्याध्यक्ष श्रीश कुमार श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद किया। यहां उप प्रधानाचार्य पीएस चौहान, मदनपाल, हिमानी, चांद, किरण, आरडी अलाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed