फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निकासी की समस्या के चलते गंदा नाला बना रासना नारंगपुर मार्ग

निकासी की समस्या के चलते गंदा नाला बना रासना नारंगपुर मार्ग

Tue, 20 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
निकासी की समस्या के चलते गंदा नाला बना रासना नारंगपुर मार्ग

विज्ञापन

चार साल से नारकीय जीवन जी रहे है चार गांव के लोग
- ग्रामीण कई बार कर चुके है शिकायत, नहीं हुआ समाधान
- स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी परेशानी
सरूरपुर। विकास खंड रोहटा क्षेत्र के गांव रासना मिर्जापुर-नारंगपुर संपर्क मार्ग पर पिछले चार साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। उपेक्षा के चलते यह मार्ग वर्तमान में गंदा नाला बनकर रह गया है। लेकिन ब्लॉक अधिकारी और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है। सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान है।
ग्राम रासना, मिर्जापुर से नारंगपुर जाने वाले मार्ग से चार गांव को जोड़ने का संपर्क मार्ग बदहाल है। रोहटा विकास खंड के गांव रासना, मिर्जापुर, दमगढ़ी होते हुए नारंगपुर से करनावल जाने का संपर्क मार्ग है। संपर्क मार्ग के आसपास नालियां नहीं बनने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती। नारंगपुर से आने वालों के लिए स्कूल को यही रास्ता जाता है। इससे बच्चे, शिक्षक भी परेशान हैं। लोग दीवार का सहारा लेकर निकलते हैं या खेतों में बनी पगडंडी से आते हैं। अक्सर फिसलकर गिरने से चोटिल होते हैं। ग्रामीण दिनेश सैनी, तेजपाल सिंह, दलपत सिंह, सूबे सिंह, रहीशुद्दीन, विनोद कुमार, इरफान, नासिर अली, इदरीश त्यागी, संजय कुमार, बिजेंद्र प्रधान आदि ने बताया कि पानी निकासी नहीं होने से समस्या बरकरार है। कई बार अफसरों से गुहार लगाई गई लेकिन नतीजा सिफर है।
विज्ञापन


पांच साल पहले बनी थी सड़क
जलभराव की समस्या के मद्देनजर करीब पांच साल पहले इस पर तारकोल की सड़क बनी थी। लेकिन जलभराव की वजह से यह उखड़ गया। जलनिकासी नहीं होना इसके पीछे बड़ी वजह रही। इसके बाद से ग्रामीण राह देख रहे हैं लेकिन हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव से परेशानी
संपर्क मार्ग पर जलभराव से परेशानी है। अब तक कई लोगों को यहां से फिसलने से चोट लग चुकी है। ज्यादा उम्र के लोगों को यहां से निकालने में हमेशा दिक्कत रहती है। - दलपत सिंह, मिर्जापुर
सड़क निर्माण जरूरी
इस सड़क से लोगों का आना-जाना है। बच्चों के स्कूल जाते समय अभिभावकों को चिंता रहती है। सड़क का निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है। - तेजपाल सिंह, रासना
जनप्रतिनिधि ध्यान दे
सड़क बनाने के साथ जल निकासी के लिए नाली का निर्माण भी कराया जाए। इसके बाद समस्या खत्म होगी। अफसरों के साथ जनप्रतिनिधि भी इस तरफ ध्यान दें। - बिजेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान
नहीं होती सुनवाई
यह समस्या कई साल से लगातार है। प्रतिदिन गंदे पानी में लोग गिरकर चोटिल होते हैं। कपड़े भी खराब हो जाते हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। - विश्राम सिंह, पूर्व प्रधान मिर्जापुर
समस्या जस की तस
यह मार्ग तीन गांवों को जोड़ता है। सभी इससे निजात पाने के लिए अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे है। लेकिन चार साल से समस्या जस की तस है। - अमरीश त्यागी, रासना
प्रशासन कराए व्यवस्था
पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है। जिस कारण इस मार्ग पर जलभराव रहता है, प्रशासन अपने रास्ते से निकासी की व्यवस्था कराए। - इदरीश अली, मिर्जापुर
दो गांव के लोगों को परेशानी
इस मार्ग पर दो गांव का रकबा आता है। दोनों गांव के लोगों को इससे परेशानी है। निकासी का रास्ता बनाने के लिए दोनों गांव में कोई सहमति नहीं बनी। इसलिए यह समस्या बनी हुई है। - डॉ. नासिर, दमगढ़ी
बदल दिया रास्ता
किसान मजदूरों को बुग्गी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिस कारण लोगों ने इस रास्ते से जाना कम कर दिया है। -रहीसूद्दीन, दमगढ़ी
स्थायी समाधान पर होगा सड़क निर्माण
जलभराव की समस्या को लेकर कमिश्नर और विधायक को भी अवगत करा चुके हैं। निकासी का स्थायी समाधान होने पर फौरन सड़क ठीक कराई जाएगी। ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जाएगा। -सचिन कुमार, ग्राम प्रधान, मिर्जापुर

जल्द होगी समस्या दूर
जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए रासना, मिर्जापुर और नारंगपुर ग्राम पंचायत अधिकारियों से सर्वे कर रिपोर्ट मांगी गई है। ग्रामीणों की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।
सुधा आर्य, खंड विकास अधिकारी, रोहटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed