{"_id":"5bf1d148bdec2269385b7499","slug":"154257445814-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बाद भी नगर में हुई भैंसा दौड़, कई लोग हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बाद भी नगर में हुई भैंसा दौड़, कई लोग हुए चोटिल
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़ के दौरान बाइक लेकर जा रहे युवक गिरने से हुए घायल
मवाना।
प्रतिबंध के बावजूद नगर से लेकर मखदूमपुर मेला स्थल तक रविवार तड़के भैंसा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के दौरान थाने के सामने से करीब 500 बाइक गुजरीं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान वॉक के लिए जा रही महिलाएं घायल होने से बचीं। वहीं दौड़ के दौरान बाइक लेकर जा रहे कई युवक बाइक गिरने से घायल हो गए।
रामपुर घोरिया से मखदूमपुर मेला स्थल लगभग 25 किलोमीटर की भैंसा दौड़ आयोजित की गई। दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए 51 सौ रुपये एंट्री फीस रखी गई थी। रविवार सुबह करीब चार बजे रामपुर घोरिया से दौड़ शुरू हुई। इस दौरान प्रतिभागी मवाना थाने व तहसील रोड के सामने से होकर गुजरे। दौड़ में करीब 500 बाइक भी शामिल थीं। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 51 हजार और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार का नगद इनाम दिया गया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।