फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिलाओं पति की लंबी उम्र की कामना को रखा करवाचौथ का वृत

महिलाओं पति की लंबी उम्र की कामना को रखा करवाचौथ का वृत

Sun, 28 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं पति की लंबी उम्र की कामना को रखा करवाचौथ का वृत
चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत
विज्ञापन

सरधना/मवाना। नगर के साथ ही देहात क्षेत्र में शनिवार को महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए दिनभर उपवास रखा और पूजा अर्चना की। महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर जाकर श्रृंगार किया और सजना के लिए सजी। दिनभर उपवास रखने के बाद रात्रि में चांद का दीदार कर व्रत खोला। भगवान से अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। देहात क्षेत्र के सलावा, खेड़ा, फरीदपुर, कुशावली, झिटकरी, दबथुवा, भलसोना, कपसाड़, चकबंदी, दौलतपुर, भामौरी आदि समेत पूरे क्षेत्र में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
वहीं करवा चौथे के त्यौहार पर शनिवार को महिलाओं ने अपने पति के लिए निर्जल व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी। प्रीतनगर कालोनी में महिलाओं ने सामूहिक रुप से कहानी सुनी। नगर में अन्य महिलाओं ने भी एक दूसरे के यहां जाकर कहानी सुनी और बड़ों का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर चांद देखकर व्रत खोला। शनिवार को भी खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

पति की लंबी आयु के लिए रखा करवाचौथ व्रत
परीक्षितगढ़। शनिवार को अखिल विद्या समिति के तत्वावधान में करवा चौथ पर माता गौरा, श्री गणेश का महापूजन का आयोजन किया गया। करवा चौथ व्रत कथा का मंत्रोच्चारण एवं गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ से पं. राजेश प्रसाद गैरोला ने पूजन संपन्न कराया। जिसमें यज्ञमान योगेश नंदनी, मोहिनी वर्मा, उर्मिला रूहेला रही। कथा वाचक संतोष प्रजापति ने कहा कि सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन चंद्रमा के साथ-साथ भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय की पूजा की। सावित्री ने सत्यवान की रक्षा के लिए यमराज से भी भिड़ गई और मन्नतें मांगी और पति के प्राण वापस करने पर यमराज को मजबूर कर दिया। संगीता प्रजापति, अनुराधा, रजनी अग्रवाल, ममता शर्मा, सुनीता वर्मा, पारूल, काजल, स्वाति चौधरी, स्नेहा, काजल चौधरी, पूनम रूहेला, आदि ने करवा चौथ का व्रत रख कर अपने पति की दीर्घ आयु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed