{"_id":"5bd4c848bdec2262ae58e7be","slug":"154067152213-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईकडी रोड पर दो बाईकों की आमने-सामने की भिडंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईकडी रोड पर दो बाईकों की आमने-सामने की भिडंत
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के मेहरमति गणेशपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र महावीर बाइक पर सवार होकर शनिवार को दोपहर के समय किसी काम से सरधना आ रहा था। जैसे ही वह ईकड़ी रोड पर एक स्कूल के निकट पहुंचा तो सामने से एक बाइक सवार आ रहा था। जिसमें दोनो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर नगर के अस्पताल पहुंचे तो हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जब तक परिजन मेरठ अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक पक्ष की तरफ से अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में लिखापढ़ी नहीं हो सकी थी।