फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध कालोनी के निर्माण पर लगी रोक

अवैध कालोनी के निर्माण पर लगी रोक

Sun, 28 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
अवैध कालोनी के निर्माण पर लगी रोक
अवैध कॉलोनी के निर्माण पर लगी रोक
विज्ञापन

सरधना। एसडीएम सरधना ने एमडीए से बिना नक्शा पास कराए और मानक पूरा किए बिना काटी जा रही अवैध कॉलोनियों का शनिवार को निरीक्षण किया। अमर उजाला ने 25 अक्तूबर के अंक में अवैध कॉलोनी के निर्माण का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने संज्ञान लिया और प्रापर्टी डीलरों से कॉलोनी के सभी कागज लेकर कार्यालय में तलब किया। साथ ही इस तरह की कॉलोनियों की जांच के लिए एक टीम भी गठित की जो जल्द ही एसडीएम को रिपोर्ट सौपेंगी। अवैध कॉलोनी संचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती हैं। एसडीएम की इस कार्रवाई से कॉलोनी संचालक प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप मचा हैं।

सरधना नगर के साथ ही देहात क्षेत्र में जो कि एमडीए की सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं। उन जगहों पर प्रापर्टी डीलर कृषि भूमि की लैंड चेंज कराए बगैर ही उस भूमि पर आवासीय कॉलोनी धड़ल्ले से काट रहे है। वहीं प्रापर्टी डीलर दीपावली धमाका योजना के अंतर्गत प्लाट खरीदने वालों को तमाम तरह के उपहार लकी ड्रा के माध्यम से देने की बात कर रहे हैं। लेकिन कॉलोनी में उनके पास न तो बिजली की सुविधा है और न ही पार्क और यहां तक की एमडीए के क्षेत्र अंतर्गत कॉलोनी का रास्ता कम से कम 25 फीट होना चाहिए। किसी भी कॉलोनी में बीस फिर से ज्यादा और दस से पंद्रह फीट तक भी रास्ता दिया जा रहा हैं। उमर उजाला ने इस समाचार को तीन दिन पूर्व 25 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को एसडीएम ने ऐसी ही कई कॉलोनियों का निरीक्षण किया और प्रापर्टी डीलरों को कॉलोनी के कागज लेकर कार्यालय में तलब किया। इस तरह की सभी कॉलोनियों की जांच के लिए एक टीम भी गठित कर दी। जल्द ही एसडीएम को पूरी जांच रिपोर्ट देगी, और जिन कॉलोनियों में मानक पूरे नहीं किए गए ऐसी कालोनी के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही गई हैं। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने ऐसे कई कॉलोनी संचालकों को सख्त लहजे में कहा कि बिना नामक पूरा किए यदि अब एक भी प्लाट कॉलोनी में बेचा तो उनके खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करेंगे। एसडीएम ने बताया कि कुछ कॉलोनी संचालक कृषि भूमि पर आवासीय कॉलोनी निर्माण के लिए तहसील से 143 की कार्रवाई कराकर भूमि की लैंड चेंज नहीं करा रहे हैं। साथ ही बिना एमडीए से नक्शा व मानक पूरा किए ही कॉलोनी काट रहे हैं। अब उनकी जांच कराई जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम अमित कुमार भारतीय के द्वारा शनिवार में की गई निरीक्षण की कार्रवाई से कॉलोनी संचालकों में हड़कंप मच गया हैं।
विज्ञापन


खास बातें:
एसडीएम ने निरीक्षण के बाद सभी कॉलोनियों की जांच के लिए गठित की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed