{"_id":"5bd22cc4bdec2269b059c7a8","slug":"1540500639115-20-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुरा में पावरलूम फेक्ट्री लगी भीषण आग-फेक्ट्री मालिक ने बताया 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुरा में पावरलूम फेक्ट्री लगी भीषण आग-फेक्ट्री मालिक ने बताया 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देररात शॉर्ट सर्किट से लगी आग
घटना के दौरान दो मजदूर कर रहे थे काम
सरधना।
मोहल्ला धर्मपुरा में बुधवार देररात एक पावरलूम फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदूरों ने किसी तरह निकल कर अपनी जान बचाई। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सफल न होने पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने कई घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मोहल्ला धर्मपुरा निवासी फुरकान पुत्र असलम ने घर के सामने ही पावरलूम फैक्ट्री लगा रखी है। इसमें कई मशीने लगी हैं। बुुधवार रात फुरकान घर चला आया। फैक्ट्री में अमजद पुत्र मुनसब व तहसीन पुत्र जहीर काम कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे विद्युत मोटर के पास से केबल में चिंगारी उठी। देखते ही देखते आग खद्दर में जा लगी। अमजद व जहीर ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ने लगी तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर फैक्ट्री मालिक फुरकान व मोहल्ले के कई लोग मौके पर जा पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई।
चार दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग
लोगों की सूचना पर गंगनहर पुल के पास सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर खड़ी फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। लेकिन एक फायर बिग्रेड आग को काबू नहीं कर पाई। इसके बाद चार गाड़ियां और बुलवाई गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग बुझी, तब तक फैक्ट्री के अंदर तैयार खद्दर और सूत के बंडलों के साथ दो दर्जन से अधिक मशीनें जल गईं। फैक्ट्री मालिक फुरकान ने तहसील मुख्यालय पर आग लगने की सूचना अधिकारियों को दी है।