{"_id":"5bd22cb5bdec2269a5529199","slug":"154050062511-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकुम्बरी देवी के मेले पर आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकुम्बरी देवी के मेले पर आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर। कस्बा खिवाई स्थित शाकंभरी देवी मंदिर पर आयोजित मेले के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगीं। वहीं, लोगों ने मेले में खरीदारी की।
मंदिर में हर वर्ष तीन दिन के लिए देवी के मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें आसपास के गांवों से हजारों लोगों को उनकी आस्था यहां खींच लाती है। पूर्वजों के अनुसार परंपरागत रूप से यह आस्था लोगों में बनी हुई है। वहीं, बृहस्पतिवार को देवी मंदिर मेले में भारी भीड़ रही। जिसमें सुबह से ही प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। जिसमें आसपास के लोग अपने वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा-बुग्गी में बैठकर पूरे परिवार के साथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीददारी की। मेला कमेटी और पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।