{"_id":"5bca4a33bdec22697300ad4a","slug":"153998389111-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपुर महल के ग्रामीणों ने गांव में छोटा तालाब और नालियां बनाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपुर महल के ग्रामीणों ने गांव में छोटा तालाब और नालियां बनाने की मांग की
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
श्यामपुर में तालाब बनाने की मांग
लावड़। महल गांव के माजरा श्यामपुर के ग्रामीणों ने उपर आयुक्त मेरठ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां और छोटा तालाब मनरेगा के तहत बनवाने की मांग की है।
श्यामपुर माजरा महल के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री समेत कई उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीण सुधीर कुमार, चंद्रवीर, जोगिंद्र, जयवीर, पवन कुमार, संजीव कुमार, रामकुमार, रामनरेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बारिश और घरों से निकलने वाले पानी के लिए ना तो नालियां बनी हुई है और ना ही उस पानी को रोकने लिए कोई तालाब की व्यवस्था है। जिसके कारण गंदा पानी गांव के मुख्य रास्तों पर भरा रहता है और बीमारी फैलने का डर बना रहता है। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान ने गांव में दौरा किया था उस समय भी ग्रामीणों ने अपनी ये समस्या बताई थी। उन्होंने छोटा तालाब और नालियां बनवाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने इस संबंध में अपनी मांग उपर आयुक्त मेरठ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य पदाधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से भेजकर गांव में छोटा तालाब और नालियां मनरेगा के तहत बनवाने की मांग की है।