{"_id":"5bca4a29bdec226951769f97","slug":"15399838814-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दशमी के पर्व पर हुआ रावण का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दशमी के पर्व पर हुआ रावण का दहन
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा
दौराला। सकौती में विजय दशमी के पर्व पर युवा छात्र किसान एकता मंच एवं व्यापारियों द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर ने विजय दशमी के अवसर पर लगे मेले का संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। इसके बाद रावण का तीर चलाकर दहन किया। अभिषेक गुर्जर ने कहा कि रावण का अंत बुराई पर अच्छाई की जीत है। अधर्म पर धर्म की जीत है। आज के दिन सभी को बुरे काम छोड़ देने चाहिए, समाज में एकजुट होकर आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। दीपक सिरोही, गौरव सैनी, अरविंद गोला, रजत पालीवाल, अनुज शर्मा, गौरव सोम, वजाहत मिर्जा, मुकेश प्रधान आदि मौजूद रहे।