फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अंर्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक

अंर्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक

Thu, 18 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अंर्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक
मवाना। विश्व हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भारी तादाद में कार्यकर्ता 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच करेंगे।
विज्ञापन

चौहान चौपाल पर बुधवार को संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक प्रमोद कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राम मंदिर मामले में सौ करोड़ हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है। राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द कराने के लिए 21 अक्तूबर को पूरे भारतवर्ष से 3 लाख से अधिक कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को संसद में प्रस्ताव पारित कर तुरंत भव्य राम मंदिर का निर्माण करे तथा उसके साथ गोरक्षा कानून बनाए। वहीं, कश्मीर से धारा 370 को हटाकर पुन: कश्मीरी पंडितों को बसाया जाए। लंविग जेहाद पर कडे़ से कड़ा कानून बनाया जाए। विभाग मंत्री नवनीत चौहान ने बताया कि आज बैठक में विहिप एवं बजरंग दल के जिला स्तर, प्रखंड स्तर व नगर के 35 कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि हिंदू हेल्पलाइन में डॉ. ओमपाल को जिला उपाध्यक्ष तथा संगठन में अतुल को विभागाध्यक्ष, नवनीत चौहान को विभाग मंत्री, पवन चौहान जिला उपाध्यक्ष, अंकुश शर्मा, लवकुश शर्मा, सन्नी चौहान, प्रताप गुर्जर, अर्पित पांडेय, राहुल, सौरभ चौधरी, योगेंद्र पबला, सचिन गोस्वामी को दायित्व सौपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ का आरोपी जेल भेजा
रामराज। कस्बा निवासी एक महिला अपने पति के साथ घरेलू सामान खरीदने बाजार गई थी। रामराज निवासी रणजीत खेरा ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। इस पर महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

धान की आवक बढ़ने से मंडी में रौनक
रामराज। कस्बा स्थित धान मंडी में आवक बढ़ गई है। बुधवार को मंडी में धान 2760 से 28 सौ रुपये कुंतल तक बिका। पिछले साल 1509 बासमती धान 16 सौ रुपये बिका था।

इस साल धान के दामों में 11 सौ रुपये की बढ़ोतरी आई है। धान के भाव अधिक होने पर किसान खुश हैं। उधर, व्यापारियों का कहना है कि अभी अगेता धान आ रहा है। रामराज मंडी समिति के अध्यक्ष राजीव छाबड़ा, अशोक सिंगला ने बताया कि मंडी में धान की आवक बढ़ गई है। फिलहाल धान के भाव अच्छे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार धान की ज्यादा बुवाई की थी। खादर में बाढ़ एवं वर्षा से धान गिर गया था। जिसके लिए मंडी में धान फिलहाल कम पहुंच रहा है। पिछले सप्ताह धान के भाव 1121 से 21 सौ रुपये प्रति कुंतल, पीआर 14 धान 23 सौ रुपये, बासमती धान 1940 सौ रुपये प्रति कुंतल बिका था। बुधवार को धान के भाव 1509 व 2760 लेकर 2800 रुपये, बासमती धान 31 सौ रुपये, 1121 धान 32 सौ रुपये से लेकर 34 सौ रुपये बिका है। मंडी व्यापारियों का कहना है कि वर्षा से धान गिरने से दाना काला पड़ गया। उक्त धान को खरीदने के लिए राइस मिल मालिक तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बांगर क्षेत्र से किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल पकने में अभी 10 दिन का और समय लगेगा। मंडी में प्रतिदिन मात्र एक हजार क्विंटल से लेकर 1300 क्विंटल धान आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed