{"_id":"5bbe6800867a5528201e111e","slug":"153920509414-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसैन जयंती, फूल माला चढ़ाकर किए पुष्प अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसैन जयंती, फूल माला चढ़ाकर किए पुष्प अर्पित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में शामिल झांकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना में बुधवार को देवी मंदिर चौराहा पर महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैश्य मंच सरधना द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाई और पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, असद गालिब, देवेंद्र गोयल व नरेंद्र गोयल ने किया। वक्ताओं ने महाराजा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। शैलेंद्र गुप्ता, अंबुज प्रकाश, ललित गुप्ता, मदनलाल बंसल, नरेंद्र गुप्ता, सुशील, गुप्ता, अशोक गुप्ता, पूर्व सभासद पति पवन गुप्ता, अनुज बंसल, हरिकिशन मित्तल, राकेश गोयल, शाहवेज अंसारी, जयकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन