{"_id":"5bbbc6e9867a552841745627","slug":"153903278416-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर मिस्त्री को जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी मांगने पर मिस्त्री को जलाने का आरोप
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर मिस्त्री को जलाने का आरोप
मवाना। फलावदा रोड पर मकान का निर्माण कर रहे एक मिस्त्री ने मकान मालिक पर मजदूरी मांगने के एवज में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। मिस्त्री की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई। गंभीर हालत में मिस्त्री को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार फलावदा रोड निवासी एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करा रहा है। व्यक्ति ने खेड़ी मनिहार निवासी उमेश को मकान बनाने का ठेका दे रखा है। उमेश के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार को उमेश ने अपनी मजदूरी के रुपये मांगे तो भवन स्वामी आग बबूला हो गया और उसने अपने भाई के साथ मिलकर मिस्त्री के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान मकान मालिक ने मिस्त्री पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही मिस्त्री चिल्लाने लगा। मिस्त्री की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। वहीं मकान मालिक का कहना है कि मिस्त्री कई दिनों से काम पर नहीं आ रहा था और उसने मिस्त्री को पहले ही रुपये एडवांस में दे रखे है। सोमवार को उसने मिस्त्री से अपने बचे हुए रुपये मांगे, जिस पर मिस्त्री ने दोबारा काम शुरू करने की बात कहीं। इस पर वह सामान लेने चला गया। मिस्त्री नशे की हालत में था और उसने उस पर दबाव बनाने के लिए खुद पेट्रोल डालकर आग लगाई है। एसएसआई भरत लाल शाह का कहना है कि आस पास रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए गए है। मिस्त्री ने मकान मालिक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन