{"_id":"5bbbc6d5867a5528625a140a","slug":"153903276518-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के ज्ञान से ही बच्चे होते है कामयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के ज्ञान से ही बच्चे होते है कामयाब
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान
मवाना। इनर व्हील क्लब व इनर व्हील रेनबो के तत्वावधान में रविवार देर रात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
नगर स्थित उत्सव मंडप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीता दुबलिश, आराधना रस्तोगी ने गणपति के समक्ष दीप जलाकर किया। अध्यक्षा डॉ. शक्ति साहनी, अमिता रस्तोगी, आराधना रस्तोगी, शिवानी दुबलिश ने पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके बाद क्लब की सदस्याओं ने विभिन्न स्कूलों के लगभग 30 शिक्षक-शिक्षिकाओं को पटका व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सरोज विनायक ने कहा कि भारत का कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहना चाहिए। शिक्षक अपने ज्ञान से बच्चों को तराशते है। ऐसे शिक्षकों को पुरस्कार से सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीता दुबलिश ने कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षकों को गुरु, ब्रह्मा, विष्णु व महेश माना गया है। गुरु बच्चों का शारीरिक मानसिक तथा आत्मिक विकास करता है। अनुशासन तथा श्रेष्ठ संस्कारों का ज्ञान शिक्षक ही प्रदान करता है। शिक्षक के ज्ञान से ही बालक तथा बालिका बड़े होकर डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर, खिलाड़ी, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी आदि बनते है। क्लब की अध्यक्षा डॉ. शक्ति साहनी ने शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। मीनू रस्तोगी, विदुषी, नेहा, हनी, अनुभा, सुनीता, प्रीति, शालू मलिक, डॉ. रजनी, ऋतु, कविता, रेनू, डॉ. नीता, नीलम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन