{"_id":"5bbbc5f2867a5528146b2851","slug":"153903253719-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रा में आज होगा सिवालखास विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्रा में आज होगा सिवालखास विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा का विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज
सरूरपुर। समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब हर विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। समाजवादी पार्टी का ये सम्मेलन नौ अक्तूबर को सिवालखास विधानसभा के क्षेत्र कस्बा हर्रा में होगा। सपा विधानसभा अध्यक्ष तसव्वुर अली ने बताया कि कार्यकर्ता का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। हर्रा में सपा नगर अध्यक्ष मौलाना साबिर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सिवालखास के पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि मंगलवार को कस्बा हर्रा में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए ब्लाक व न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन का मकसद सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तीनों विधानसभा के ये बूथ सम्मेलन बहुत ही अहम हैं और इन सम्मेलनों को हमें हर कीमत पर सफल बनाना होगा। प्रेसवार्ता के दौरान तसव्वर अली, हाजी मुस्तकीम, हाफिज निसार, गुलफाम सैफी, सदाकत चौहान, उमर मोहम्मद चौहान, खालिद, शमशेर राणा आदि मौजूद रहे।