फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौंत

सरधना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौंत

Tue, 09 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सरधना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौंत

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
सरधना। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान की पत्नी की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में हालत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई तो उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया हैं।
सरधना ब्लॉक क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी में रविवार को ग्राम प्रधान व उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हालत बिगड़ गई। ग्राम प्रधान परिजनों संग मिलकर पत्नी को गंभीर हालत में लेकर मेरठ के एक अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती करा दिया। महिला की हालत बिगड़ने और पति व पत्नी के बीच हुए झगडे़ को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं फैल गई। महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर देर रात ही उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी सोमवार को सुबह के समय मौत हो गई। परिजन बिना शव का पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल से बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी से इनकार किया। इस तरह की कोई सूचना थाने पर किसी के द्वारा नहीं दी गई। यदि कोई जानकारी मिलती है, तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



सरधना में बढ़ रही है जहर खाकर जान देने की घटनाएं
- एक माह में कई प्रेमी युगल ने किया जहर खाकर जान देने का प्रयास
सरधना। सरधना कोतवाली क्षेत्र में एका-एक जहर खाकर जान देने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिसमें एक महीने के भीतर करीब एक दर्जन से अधिक जहर खाने की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें कई की मौत जहर खाने से हो चुकी हैं, कई मामले में तो पुलिस को सूचना तक भी नहीं दी गई। जिसमें मुख्य रूप से सरधना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी युगल द्वारा जहर खाकर जान दे दी गई। दोनों अलग-अलग समुदाय का होने के कारण मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। वहीं क्षेत्र के अटेरना गांव में भी एक किशोरी ने जहर खा लिया था जिसकी दिल्ली में उपचार के दौरान एक सप्ताह पूर्व मौत हो गई थी। वहीं पिठलोकर गांव निवासी युवक ने भी दो दिन पूर्व जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उधर कपसाड गांव में भी एक महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। वहीं सरधना नगर में भी एक प्रेमी युगल ने दो दिन पूर्व जहर खाया और जिसमें किशोरी की मौत हो गई और आरोपी युवक जिसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है, वह भी जहर खाने से अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उधर क्षेत्र के गांव में भी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को मौत हो गई। सरधना क्षेत्र में आत्महत्या करने या आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed