फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ में जल्द होगा सेक्युलर मोर्चे का गठन

मेरठ में जल्द होगा सेक्युलर मोर्चे का गठन

Tue, 09 Oct 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में जल्द होगा सेक्युलर मोर्चे का गठन

विज्ञापन
मेरठ में जल्द होगा सेक्युलर मोर्चें का गठन
दौराला। समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं मिलने से आहत पुराने समाजवादियों को जल्द ही शिवपाल यादव द्वारा बनाए गए समाजवादी सेक्युलर मोर्चें से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मोर्चे का जल्द ही मेरठ में सम्मेलन होगा। सम्मेलन में शिवपाल यादव शिरकत करेंगे और पुराने कार्यकर्ताओं को मोर्च से जोडेंगे।

लखनऊ में मोर्च के जिलाध्यक्ष को बुलाकर शिवपाल यादव ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द ही सम्मेलन की तिथि को फाइनल करने और पूरा लेखा-जोखा बनाने के लिए भी कहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव से अलग होने के बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन कर दिया। उत्तर प्रदेश में सेक्युलर मोर्चे को मजबूत करने के लिए शिवपाल यादव ने प्रदेश भर में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। मेरठ में अभिषेक गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाकर मोर्चे को मजबूत करने का संदेश दिया। अब जल्द ही मेरठ में सेक्युलर मोर्चे का सम्मेलन आयोजित होगा। सोमवार को लखनऊ में बुलाए गए मेरठ के जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर ने बताया कि मोर्चें के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जल्द ही सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। सम्मेलन की तिथि को जल्द ही फाइनल किया जाएगा। शिवपाल यादव से मुलाकात करने वालों में मंडल प्रभारी डॉ. मरगूब त्यागी, दीपक सिरोही, गौरव सैनी, अलीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed