फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस की मौजूदगी में खड़ंजा निर्माण कराया

पुलिस की मौजूदगी में खड़ंजा निर्माण कराया

Tue, 09 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में खड़ंजा निर्माण कराया
सरधना। ग्राम खेड़ा-मोमन-फरीदपुर मार्ग पर खड़ंजा निर्माण को लेकर अरसे से विवाद है। जिस जगह पूर्व में रास्ता था वहां रिकार्ड में नहीं होने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने कोर्ट से स्टे ले रखा है। जिस जगह रास्ते पर खड़ंजा निर्माण कराया गया उसे कुछ लोगों द्वारा उखाड़ दिया गया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद था। पुलिस-प्रशासन द्वारा खड़ंजा लगवाने को गलत बताते हुए स्टे प्राप्त करने वाले पक्ष ने कोर्ट से शिकायत करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

सरधना ब्लॉक के खेड़ा गांव में मोमन-फरीदपुर मार्ग पर खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद है। गांव के ही सुल्तान एवं रामभजन पक्ष ने रास्ते की भूमि को अपनी बताते हुए खड़ंजा निर्माण का विरोध किया। बताया कि भू-अभिलेखों में इस जगह पर खड़ंजा नहीं है। इसलिए उसने कोर्ट से स्टे ले रखा है। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि कुछ समय पहले लोगों ने खड़ंजा उखाड़ दिया था। अब एसडीएम अमित कुमार के निर्देश पर बीडीओ ने पुरानी जगह पर ही खड़ंजा लगाने के आदेश दिया। इसका सुल्तान पक्ष विरोध कर रहा था।
विज्ञापन

फिलहाल ब्लॉक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पुरानी जगह पर ही खड़ंजा निर्माण शुरू कराया तो भीड़ एकत्र हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और खड़ंजा निर्माण करा दिया। सुल्तान पक्ष ने निर्माण का विरोध करते हुए टीम को कोर्ट के आदेश एवं अन्य अभिलेख दिखाए। सुल्तान पक्ष का कहना है कि टीम ने उनकी नहीं सुनीं और विवादित जगह पर खड़ंजा निर्माण करा दिया। वह इसकी शिकायत कोर्ट में करेंगे। उधर, इस संबंध में ग्राम प्रधान खेड़ा प्रधान पति ओमवीर ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर ब्लॉक टीम ने निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
दूसरे पक्ष ने दी कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed