फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर चलाया जनसंपर्क अभियान

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर चलाया जनसंपर्क अभियान

Tue, 09 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर चलाया जनसंपर्क अभियान
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा रोहटा में राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह का 14 एवं 15 अक्तूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। 14 अक्तूबर को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के रोहटा में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम के लिए सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान बहारपुर, गढ़ी दबथुवा, घसोली, जिंझोखर, आरनावली, पूठ, डूंगर, जटपुरा, जंगेठी आदि में जनसंपर्क किया। वहीं, दो गांवों में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बैठक में उपस्थित लोगों से प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि किसानों के लिए दूसरी पार्टियों के तमाम नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं परंतु किसान हित में काम नहीं करते हैं। वहीं, अजित सिंह ने किसान हित में काम किया है। लोकसभा चुनाव जल्द ही होने हैं। पिछले चुनाव में बड़े-बड़े वादे कर भाजपा ने केंद्र एवं प्रदेश में सत्ता हासिल की, लेकिन किसानों के शोषण के अतिरिक्त कुछ नहीं किया। इसका ताजा उदाहरण यूपी गेट पर किसानों के साथ किया गया। बर्बरता पूर्ण व्यवहार है। इस चुनाव में भी वे लोग बड़े -बड़े वादे करने से नहीं चुकेंगे लेकिन हमें अपना हित-अहित समझ आ रहा है। इसलिए सभी से 14 अक्तूबर को जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। यहां प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व प्रदेश सचिव रणवीर दहिया, संजय चौधरी, कुलवंत सोलंकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed