{"_id":"5bba6a1a867a5544965f81c7","slug":"153894349010-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, यात्रा निकाली
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि देकर निकाली यात्रा
परीक्षितगढ़। नगर में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए नगर यात्रा निकाली गई। जिसमें थापर नगर गुरुद्वारा साहिब से आए गदका पार्टी ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाते हुए लोगों को वीरता का परिचय दिया। नगर में स्थित भगत सिंह चौक पर 27 सितंबर को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के जन्म दिवस पर सरदार भगत सिंह की मूर्ति का नवीनीकरण कराया गया था। रविवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह युवा समिति के तत्वावधान में भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हए नगर के आसिफाबाद तिराहे से यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में ट्रैक्टर ट्रालियों में सरदार भगत सिंह अनेक प्रकार की झांकियाें को देखने के लिए सड़कों पर उतर गए और झांकियाें पर पुष्प वर्षा की। थापर नगर मेरठ गुरुद्वारा साहिब से आए गदका पार्टी ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाते हुए लोगों को वीरता का परिचय दिया और बैंड, डीजों पर देश भक्ति के गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। यात्रा का समापन शिव सदन ट्रस्ट इंचार्ज हरजीत सिंह व चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।