फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पक्का तटबंध बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

पक्का तटबंध बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 03 Oct 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
पक्का तटबंध बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
मवाना। खादर क्षेत्र में पक्का तटबंध बनवाने की मांग को लेकर आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को विधायक से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। हरिद्वार, ऋषिकेश से हर वर्ष गंगा में पानी छोड़े जाने के कारण खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। फसलों के नुकसान के साथ-साथ ग्रामीणों को भी गांव छोड़कर दूसरे स्थान पर रहना पड़ता है। मंगलवार को गांधी जयंती पर आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण नगर पालिका के गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के सामने पक्का तटबंध बनवाने की मांग को लेकर हंगामा किया। विधायक ने ग्रामीणों को शांत कराकर कहा कि पक्का तटबंध बनवाने के लिए प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। फतेहपुर प्रेम, चामरोध, कुनहैड़ा, गांवड़ी, शेरपुर, ऊंचा रटौरा, दबखेड़ी आदि गांव के बरन प्रधान, विरेश, कालू, ब्रहमपाल, किरणपाल, सीताराम, सुखबीर, ब्रजपाल, ओमवीर, अजयपाल, अजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed