{"_id":"5bb3d49e867a557f6016797c","slug":"15385120096-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कर सी के बहकावे में न आए: अजय भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कर सी के बहकावे में न आए: अजय भारद्वाज
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं नोएडा के प्रभारी अजय भारद्वाज भराला ने किसानों के बीच गांव नंगली, भराला इकलौता पनवाड़ी बड़कली मटौर आदि गांव पहुंचकर किसानों की समस्याए सुनीं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा, राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन किसानों को बरगलाने में लगं हैं।
नंगली गांव में हुई बैठक में अजय भारद्वाज ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है। उसने किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ कर दिया था। योगी सरकार अपने वादे पर खरी उतरी है तभी से हम लोग पूरे उत्तर प्रदेश में किसान कल्याण सम्मेलन एवं सरकारी योजनाओं के बारे में लगातार किसानों के बीच जा रहे हैं, लेकिन कुछ नेता किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों को लेकर सरकार बहुत गंभीर है। इस वर्ष रिकॉर्ड पेराई 112 करोड़ कुंतल गन्ने की पेराई की है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग दोगुनी है। जहां तक सरकार ने रमाला शुगर मिल मोहिउद्दीनपुर मिल आदि मिलों का विस्तारीकरण कर किसानों के हित में काम किया है। सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिल जो बसपा सरकार ने औने-पौने दामों पर बेच दी थी। भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री गन्ना किसानों का बकाया भुगतान तुरंत कराएंगे। गन्ना किसानों का अब तक 26 हजार करोड़ भुगतान कराया है। केंद्र और यूपी सरकार किसान किसानों की हित में काम कर रही है। इस बार भी पहली सरकारों के मुकाबले अच्छा भुगतान हुआ है। किसान किसी के बहकावे में न आएं सरकार उनके लिए बहुत चिंतित है। इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर, देवदत्त शर्मा प्रधान, रवींद्र चौधरी, विजय कुमार, वीरेंद्र खारी, रोहताश प्रधान, राजवीर सिंह, रामेश्वर शर्मा, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे
मुख्य बातें
किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने की किसानों के साथ बैठक
भाजपा सरकार किसानों के हित में कर रही है काम