फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उर्जा छात्र दूत कार्यशाला का आयोजन।

उर्जा छात्र दूत कार्यशाला का आयोजन।

Wed, 03 Oct 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
उर्जा छात्र दूत कार्यशाला का आयोजन।
परीक्षितगढ़। गांव पूठी स्थित जय किसान इंटर कॉलेज में मंगलवार को आईआईटी मुंबई डायमंड जुबली समारोह अंतर्गत मंगलवार को एक दिवसीय अद्वितीय सौर उर्जा छात्र दूत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीनीकरणीय मंत्रालय आईआईटी मुंबई व ग्राम विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश में सवा लाख विद्यार्थिर्यों को सौर उर्जा लैंप बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। मेरठ में ब्लॉक ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा जय किसान इंटर कॉलेज पूठी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में आयोजित सौर उर्जा छात्र दूत कार्यशाला में 1235 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 1015 छात्र-छात्राओं को सौर उर्जा लैंप वितरित किए। कार्यशाला में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलभ सिन्हा ने बताया कि सौर उर्जा लैंप को पूरे देश में एकसाथ प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार कीर्तिमान स्थापित किया। देश के विभिन्न शहरों में आयोजित कार्यशाला में लगभग 652 विद्यालयों से 1.25 लाख विद्याथिर्यों को एक साथ प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुए आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। कार्यशाला के अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन दिनेश शर्मा ने की एवं संचालन ग्राम विकास ट्रस्ट मेरठ के उदयलाल गुर्जर ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, सुब्रत भट्टाचार्य, परियोजना प्रबंधक जीवीटी डॉ. संजय यादव, प्रधानाचार्य इन्द्रेश कुमार, योगेन्द्र त्यागी, जितेन्द्र प्रधान, ब्रह्मपाल सिंह, विनय प्रधान, कालू प्रधान, भूपेन्द्र शर्मा, मदन गुर्जर, रीना, सतीश गुर्जर, राजेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जुआ खेलते दबोचे
परीक्षितगढ़। पुलिस ने सोमवारात रात मुखबिर की सूचना पाकर गांव इकलारसूलपुर में एक प्लाट से दस लोगों को जुआ खेलते दबोच लिया। उनसे 3840 रुपये, दस मोबाइल बरामद किए। एसएसआई रवि चन्द्रवाल ने बताया कि आरोपियों में अफरोज, सलमान, दाउद, आकाश, नाजिम, तसदीर, इमलाक, हुसैन अहमद, नदीम, समुद निवासी इकलारसूलपुर बताए। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाने से जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed