फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आगॅनवाड़ी नेत्री देगी अपना वेतन बढाने की मांग को लेकर लखनऊ में धरना

आगॅनवाड़ी नेत्री देगी अपना वेतन बढाने की मांग को लेकर लखनऊ में धरना

Mon, 01 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आगॅनवाड़ी नेत्री देगी अपना वेतन बढाने की मांग को लेकर लखनऊ में धरना
जानीखुर्द। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर कर्मचारी यूनियन आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं, वर्कर और हेल्पर का न्यूनतम वेतन 18000 दिए जाने की मांग को लेकर दो अक्तूबर को लखनऊ के में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जानी ब्लॉक में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

गांव खानपुर में जानी ब्लॉक की आंगनबाड़ी नेता करुणा चौधरी ने कहा कि लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व केंद्रीय श्रम संगठन सीटू, इंटक, एटक, एचएमएस और इनसे जुड़े आंगनबाड़ी संगठन शिरकत करेंगे। धरना-प्रदर्शन दो अक्तूबर को ईको गार्डन आलम बाग लखनऊ में होगा। उन्होंने कहा कि सात साल के बाद भी मानदेय में नाममात्र की बढ़ोतरी की गई है। भाजपा वादा करके सत्ता में आई थी कि 120 दिन के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का न्यूनतम वेतन 18000 रुपये कर देंगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी घोषणा नहीं की गई है। प्रदेश सरकार का वादा याद दिलाने के लिए धरना दिया जा रहा है। इस दौरान मिथलेश, सुरेंद्री, रईसा, नईमा, सुशीला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed