फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तेल बचत को लेकर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

तेल बचत को लेकर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Sun, 23 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
तेल बचत को लेकर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
निबंध में प्रीत, ऋतिका अव्वल
- एएस इंटर कॉलेजों में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता
मवाना। नगर के विभिन्न कॉलेजों में तेल बचत को लेकर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एएस इंटर कालेज में तेल बचत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सक्षम संरक्षण क्षमता महोत्सव अभियान 2018 के अंतर्गत कालेज में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में लगभग 310 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 के प्रीत कुमार ने प्रथम, ऋतिका रस्तोगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में कक्षा सात की अनुष्का ने प्रथम, दक्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आंचल ने प्रथम, हर्षवर्धन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चयनित बच्चों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी गई है। इन बच्चों को गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य अशोक कुमार, डॉ. मेघराज, अभिषेक चौहान, चंद्रप्रकाश का सहयोग रहा। बालमुकंद जनता इंटर कालेज सनौता में सक्षम राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2018 के अंर्तगत बेहतर पर्यावरण के लिए तेल बचत विषय पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में सिमरन सहरीन ने प्रथम, पायल ने द्वितीय व अंजु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मंतशा खातून ने प्रथम, रानी ने द्वितीय व मोहम्मद फरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बारिश से मौसम हुआ सुहाना
मवाना। शनिवार को मौसम में आए बदलाव के बाद तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरे खिल उठे।
सितंबर की चिपचिपाती गर्मी से शनिवार को बारिश ने राहत प्रदान की। शनिवार दोपहर आसमान में अचानक काले बादल छाए और तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। मौसम सुहाना होने से बाजारों में भी एकाएक भीड़ उमड़ी। जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed