{"_id":"5ba6a79f867a557fe978648d","slug":"15376485237-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों और कर्मचारियों का नहीं थमा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों और कर्मचारियों का नहीं थमा विवाद
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपाइयों और कर्मचारियों का नहीं थमा विवाद
लावड़। नगर पंचायत कर्मचारियों और भाजपाइयों में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह विवाद डीएम के दरबार में पहुंच गया है। शनिवार को सफाई कर्मचारी अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर एसीएम को ज्ञापन दिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। उधर पिछले चार दिनों से कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने से कस्बे की सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। पेयजल की आपूर्ति बाधित करने से लेाग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। नगर पंचायत के कर्मचारी भाजपाइयों पर मुकदमा दर्ज होने और माफी मांगने की मांग पर अड़े हुए है, जिसके चलते कर्मचारियों ने पिछले चार दिनों से कस्बे में हड़ताल कर रखी है। शनिवार को कर्मचारी एकत्रित होकर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से मिलने पहुंचे। लेकिन जिलाधिकारी के नहीं मिलने के कारण एसीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। सत्ता के दबाव में पुलिस काम कर रही है। एसीएम ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं कस्बे में बाधित पेयजल और सफाई व्यवस्था को सुचारु करने की मांग करते हुए शनिवार को समाज सेवी आरिफ फैजी के नेतृत्व में कस्बे के लोगों ने एसडीएम सरधना को ज्ञापन सौंपा है। उधर कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रहने का एलान किया है। उधर ईओ सुधीर सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।