फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जन स्वास्थ्य रक्षकों ने मांगों को लेकर सीएचसी प्रभारी को दिया ज्ञापन।

जन स्वास्थ्य रक्षकों ने मांगों को लेकर सीएचसी प्रभारी को दिया ज्ञापन।

Thu, 20 Sep 2018 02:33 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य रक्षकों ने मांगों को लेकर सीएचसी प्रभारी को दिया ज्ञापन।

विज्ञापन
जन स्वास्थ्य रक्षकों ने की बकाए भुगतान की मांग
मवाना। जन स्वास्थ्य रक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो सूत्रीय मांगपत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक प्रभारी अनिल शर्मा को सौंपा। सीएचसी प्रभारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि ब्लाक मवाना के समस्त ग्रामीण जन स्वास्थ्य रक्षकों का बकाया भुगतान शीघ्र दिलाया जाए। ब्लाक मवाना के समस्त ग्रामीण जन स्वास्थ्य रक्षकों की जनसंख्या महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश द्वारा मांगी गई जानकारी को शासन को भेजने की मांग की।
बाद में संपन्न हुई बैठक में सभी जन स्वास्थ्य रक्षकों से अपने आधार नंबर, अध्यक्ष के पास 20 सितंबर तक जमा करने के लिए कहा। सोहनवीर सिंह निलौहा, जवाहर सिंह, मंशाराम, रमेशचंद, हरी सिंह, संहसरपाल, जयपाल, धर्मवीर, हरबीर सिंह, मौ. खालिद, राजपाल सिंह, ओमकार, धनपाल आदि थे।
विज्ञापन


राजो वाले बाग में चलाया सफाई अभियान
मवाना। नगर पालिका द्वारा महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता सेवा अभियान के दूसरे दिन भी चेयरमैन ने पालिका सभासदों आदि के साथ सफाई अभियान चलाया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया के नेतृत्व में सेवा अभियान की दूसरे दिन शुरुआत की गई। दूसरे दिन राजो वाले बाग के आसपास साफ सफाई कराई गई। सफाई कराने वालों में चेयरमैन अय्यूब कालिया, सभासद फारुख अंसारी, सलीम, हाफिज इकरामुद्दीन अंसारी, सफाई निरीक्षक योगेश कुमार तथा सफाई कर्मचारियों ने साथ मिलकर स्वयं झाडू लगाकर कूड़ा उठवाया तथा नगर की जनता को सफाई के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य को स्मृति चिह्न भेंट किया
मवाना। शहीद चंद्रभान स्मारक समिति ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। समिति की ओर से ब्रजपाल सिंह, धनगस एडवोकेट, यूसुफ कुरैशी, गजेंद्रपाल सिंह चौहान, मोहम्मद असलम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed