{"_id":"5ba2b95b867a557f6b0b88c5","slug":"153739092116-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोर की मौत, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से किशोर की मौत, ग्रामीणों में दहशत
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से किशोर की मौत, ग्रामीणों में दहशत
खरखौदा। तीन दिन से बुखार से पीड़ित गांव कूड़ी निवासी किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे पहले मेरठ तथा बाद में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार तड़के किशोर ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में बुखार को लेकर दहशत का माहौल है।
गांव कूड़ी निवासी कुलदीप 15 वर्ष पुत्र हरेंद्र पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। पहले परिजनों ने किशोर को गांव कैली सहित आस पास के झोलाछाप चिकित्सकों के दिखाया लेकिन हालत बिगड़ने पर किशोर को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को किशोरी की हालत बिगड़ गई तो चिकित्सकों ने किशोर को दिल्ली के एम्स के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह किशोर ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गांव कूड़ी सहित आस-पास के गांवों में बुखार से सैकड़ों लोग बीमार चल रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खरखौदा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आर के सिरोहा का कहना है कि उन्हें मामले में कोई जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को गांव कूड़ी में कैंप लगाया जाएगा।