फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भगवान गणेश महा-महोत्सव के छठवें दिन भी धार्मिक कार्यक्रम

भगवान गणेश महा-महोत्सव के छठवें दिन भी धार्मिक कार्यक्रम

Wed, 19 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
भगवान गणेश महा-महोत्सव के छठवें दिन भी धार्मिक कार्यक्रम
गणेश महोत्सव में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

सरधना। नगर व देहात में भगवान गणेश महोत्सव के छठवें दिन मंगलवार को भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें श्री रामलीला मैदान के विशाल पंडाल में तृतीय गणेश चतुर्थी महोत्सव में मंगलवार की रात्रि में भी भगवान गणेश जी की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके बाद भजन संध्या में मां शारदे सलेक साउंड वाले एंड कंपनी मेरठ व हैप्पी शर्मा पानीपत, विपिन शर्मा हापुड़, माला दीदी लेडी सिंगर मेरठ से आए कलाकारों ने सुंदर झांकी निकाली। कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनिल गुप्ता, पंकज जैन, मंगू प्रधान मुदित, मामचंद जैन, विजय भारती, मनोज बंसल, ठॉ. चाहत सोम, मुदित माहेश्वरी, उज्जवल जैन, दीपक शर्मा, राकेश, तरूण, निक्की विश्वकर्मा, सचिन खटीक, राजवीर धोलानिया, सुमित, संजीव त्यागी, राहुल पंडित, रक्षित गर्ग आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रद्घालुओं की भीड़ रही। वहीं मोहल्ला तगायान स्थित शिव मंदिर के निकट चल रहे गणेश महोत्सव में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कलाकारों ने सुंदर झांकी सजाई और गायक दीपक शास्त्री की भजन कीर्तन मंडली ने गणेश वंदना के साथ अन्य धार्मिक भजन व गीत प्रस्तुत किए। सुर्यदेव त्यागी, राहुल त्यागी, शानू, शनि, शैंकी, चीकू, दिनेश त्यागी, नरेंद्र मुखिया, शरद त्यागी आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed