फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस पर मारपीट कर जबरन सामान भरवाने का आरोप

पुलिस पर मारपीट कर जबरन सामान भरवाने का आरोप

Wed, 19 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर मारपीट कर जबरन सामान भरवाने का आरोप

विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर सामान भरकर ले जाने का आरोप
मवाना। नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस की मौजूदगी में मोहल्ले के लोगों पर जबरन मकान का ताला तोड़कर सामान भरकर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित के विरोध करने पर पुलिस व उक्त लोगों ने गाली गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।

नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी मशरुफ ने बताया कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति उनके घर को अपना बता रहा है। मंगलवार को वह दो पुलिसकर्मियों को लेकर उनके मकान पर पहुंचा और जबरन उनके मकान का ताला तोड़ दिया। उक्त लोग ट्रैक्टर ट्राली में शहजाद की बेटी की शादी का रखा हुआ सामान जबरन भरने लगे। जब उसने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों व उनके साथ आए लोगों ने उनके साथ गाली गलौच की और जमकर अभद्रता की। उन्होंने शहजाद, शबीया व उनकी बेटी के साथ जमकर मारपीट की। मशरुफ ने मामले की शिकायत पहले भी एसएसपी से कर रखी है। मंगलवार को तहसील दिवस में पीड़ित ने एसडीएम मवाना से शिकायत की। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के लिए थाना पुलिस को आदेशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed