फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ुवक की गुमशुदगी दर्ज

ुवक की गुमशुदगी दर्ज

Wed, 19 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ुवक की गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
गुमशुदगी दर्ज कराई
बहसूमा। कस्बा निवासी व्यक्ति ने अपने भतीजे के लापता होने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला बसी निवासी विजय ने बताया कि उसका पुत्र आयुष साढे़ 18 वर्ष रविवार को घर से बाजार कहकर गया था। लेेकिन वह वापस नहीं लौटा। वह मानसिक रूप से भी ठीक नहीं है। उन्होंने सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

एक दरोगा समेत दस सिपाहियों को किया रवाना
बहसूमा। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को बहसूमा थाने से एक दरोगा समेत दस सिपाहियों की रवानगी होने से थाना क्षेत्र में पड़ने वाले 24 गांव व एक कस्बे की सुरक्षा की जिम्मेदारी थाने के प्रभारी समेत 15 लोगों पर ही रह गई है। इस भारी फेरबदल से थाने का स्टाफ कम रह गया है। एसओ अजय चौधरी ने बताया कि सोमवार को थाने में तैनात दरोगा सीपी सिंह, हेड कांस्टेबल मन्नु रामपाल समेत दस सिपाहियों का पहले से हुए स्थानांतरण को सोमवार को एसएसपी के निर्देश पर रवाना कर दिया गया। थाने में अब दरोगा कुलबीर सिंह, दरोगा प्रमोद कुमार व हेडकांस्टेबल प्रमोद शर्मा व दो महिला कांस्टेबल समेत 15 जवानों पर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले 24 गांव एक कस्बे की सुरक्षा है। क्षेत्र में अचानक कोई बड़ी वारदात हो जाए तो पुलिस को नियंत्रित करने के लिए परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


किसानों को मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी पर्ची
- रामराज गन्ना समिति ने गन्ना सुरक्षण की बैठक में नए क्रय केंद्र खोलने का उठाया मामला
बहसूमा। शासन आगामी गन्ना पेराई सत्र की व्यवस्था बनाने में कोई कमी छोड़ना नहीं चाहता। अब गन्ना पर्ची वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए किसानों को मोबाइल पर एसएमएस से ही पर्ची मिलेगी। फाइनल कलेंडर मिलने के बाद बांड में कोई संसोधन नहीं होगा। गन्ना सुरक्षण की बैठक में रामराज गन्ना समिति से जुडे़ किसानों ने नए क्रय केंद्र खोलने का मामला प्रमुखता से उठाया। गन्ना सुरक्षण की बैठक में सम्मलित होकर लौटे सचिव महिपाल सिंह के अनुसार शासन को पर्ची वितरण में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। आरोप है कि गावों की दलगत राजनीति के चलते पर्ची गुम कर दी जाती है या फाड़ दी जाती है। पर्ची किसानों तक नहीं पहुंचती। पर्ची वितरक गांव के किसी व्यक्ति को सारी पर्ची दे आता है। अब ऐसा नहीं होगा। समिति सचिव या वितरक कोई गड़बड़ी नहीं कर सकेगा। किसानों को पर्ची उसके एसएमएस से भेजी जाएगी। इसे दिखाकर ही गन्ना डाल सकते हैं। इसलिए किसान, सचिव या वरिष्ठ गन्ना विकास कार्यालय में जाकर अपना मोबाइल नंबर अभिलेखों में आवश्यक रूप से दर्ज करा लें। यदि किसान के पास मोबाइल नहीं है तो परिचित का मोबाइल अंकित करा दें। सचिव ने बताया कि गन्ना सुरक्षण की बैठक में टिकौला मिल से जुडे़ मौड़ खुर्द, मोहम्मदपुर शकिस्त व सैफपुर फिरोजपुर के किसानों ने गन्ना आयुक्त के समक्ष पक्ष रखते हुए कहा कि गन्ने का रकबा बढ़ा है औसत पैदावार बढ़ने के आसार है। सुविधा के लिए क्रय केंद्र आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना आयुक्त की जेब में रहेगा पासवर्ड
इस साल गन्ना कलेंडर की चाबी गन्ना आयुक्त की जेब में रहेगी। गन्ना अधिकारियों व गन्ना माफियाओं की मनमानी नहीं चलेगी। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर द्विवेदी ने बताया कि किसानों के कच्चे कलेंडर का वितरण किया जा रहा है। किसानों को कहा गया है कि वे कच्चे कलेंडर में गन्ने का रकबा, प्रजाति, आधार कार्ड व राजस्व अभिलेख ठीक करा लें। शासन ने इसके बाद संसोधन प्रक्रिया जटिल कर दी है। पक्का कलेंडर मिलने के बाद संसोधन नहीं होगा। पासवर्ड गन्ना आयुक्त के पास रहेगा।


तीन युवकों पर कुकर्म करने का आरोप
बहसूमा। क्षेत्र निवासी महिला ने पुत्र के साथ मोहल्ले के ही तीन युवकों पर कुकर्म करने का आरोप लगा पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed