फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जेई को केरोसिन डालकर मारने की धमकी

जेई को केरोसिन डालकर मारने की धमकी

Wed, 19 Sep 2018 02:25 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
जेई को केरोसिन डालकर मारने की धमकी

विज्ञापन
जेई को केरोसिन डालकर मारने की धमकी
मवाना। विद्युत निगम के जेई परीक्षितगढ़ रोड पर मिल के पास स्थित एक कालोनी में जांच को पहुंचे तो पाया कि उपभोक्ता ने अपना बिजली का मीटर बिना किसी सूचना के स्वयं ही दूसरी जगह पर शिफ्ट कर रखा है। जेई को देख उपभोक्ता भड़क गया। आरोप है कि उपभोक्ता ने जेई को केरोसिन डालकर मारने की धमकी दी। जिस पर जेई वहां से वापस लौट आए। जेई का कहना है कि आरोपी के माफी मांगने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामला बिजली चोरी का नहीं था।
विद्युत निगम के जेई शिवम गुप्ता को सूचना मिली थी कि मिल के पास परीक्षितगढ़ रोड पर स्थित एक कालोनी में एक उपभोक्ता ने बिना विभाग को सूचना दिए अपना विद्युत मीटर अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। जिस पर जेई कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि जेई को देखते ही उपभोक्ता भड़क गया तथा जेई को भुगत लेने तथा केरोसिन डालकर जान से मारने की धमकी दी। काफी देर तक हल्ला होने के बाद जेई और कर्मचारी कार्रवाई के लिए थाने पहुंच गए। इसी दौरान जब इस बात का पता उपभोक्ता को लगा तो उपभोक्ता सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की शरण में जा पहुंचा। चर्चा है कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला बिना किसी कार्रवाई के निपट गया। इस संबंध में जेई शिवम गुप्ता का कहना है कि मामला बिना सूचना दिए मीटर शिफ्ट करने का था। जब मौके पर पहुंचे तो उपभोक्ता उनको धमकी देने लगा। बाद में उपभोक्ता द्वारा गलती के लिए माफी मांग ली गई। जिस कारण कोई कार्रवाई आरोपी के खिलाफ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed