फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लोहियानगर में प्रस्तावित बस अडडे पर कूडा डालने का दर्जनभर गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध, कर्मचारियों को बनाया बंधक

लोहियानगर में प्रस्तावित बस अडडे पर कूडा डालने का दर्जनभर गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध, कर्मचारियों को बनाया बंधक

Wed, 19 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
लोहियानगर में प्रस्तावित बस अडडे पर कूडा डालने का दर्जनभर गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध, कर्मचारियों को बनाया बंधक
विज्ञापन

मेरठ/खरखौदा। शहर के कूड़े के निपटान को लेकर नगर निगम संकट से घिर चुका है। गांवड़ी में विरोध के बाद लोहियानगर में भी ग्रामीणों ने कूड़ा डालने का विरोध करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने कूड़ा डालने गए कर्मियों को बंधक बना लिया। इस दौरान कुछ कर्मचारी कूड़ा वाहन छोड़कर भाग गए। हालांकि बाद में बंधक बनाए कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।
गांव गांवड़ी में कूड़ा डलना बंद होने के बाद नगर निगम पिछले एक सप्ताह से लोहिया नगर में कूड़ा डाल रहा है। कूड़े की बदबू से लोहियानगर के अलावा गांव घोसीपुर, जाहिदपुर, नरहाड़ा व हाजीपुर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार को इन गांवों के सैकड़ों ग्रामीण पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनवारुद्दीन के नेतृत्व में मौके पर और निगम कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके थोड़ी देर बाद ही सूचना मिलने पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर भी पहुंच गए। वहीं ग्रामीणों का गुस्सा देख कुछ कर्मचारी कूड़ा वाहन छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे। रोहित गुर्जर ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त जमीन पर कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया तो ग्रामीण अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस क्षेत्र को गांवड़ी और मंगतपुरम नहीं बनने दिया जाएगा। इस मौके पर सभासद शौकत प्रधान, हाजी नासिर, फारूक प्रधान, वशी प्रधान, रिंकू भड़ाना, सागर बैसला, मनोज कुमार, एसके फारुख, नवीन गुर्जर, सूरज, देवेंद्र जाटव, सलमुद्दीन, हाजी सलीम, हाजी उमर, अफराज, मजहर, प्रीतम सिंह, राम कृपाल, देवेंद्र, इदरीश, कटार सिंह, ईश्वर चेयरमैन, अनूप प्रधान, तेजरामपाल, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एमसीटीएसएल ने भी किया था विरोध
नगर निगम ने लोहिया नगर स्थित रोडवेज सिटी बस अड्डे की जमीन पर भी कूड़ा डालना शुरू कर दिया था। इस पर एमसीटीएसएल कर्मचारियों ने पहरा लगाकर कूड़े का विरोध कर रुकवाया था। कंपनी के एमडी ने इस संबंध में नगर आयुक्त से लेकर मंडलायुक्त तक पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह बंद रहा था स्कूल
उक्त जमीन के पास में पंडित बख्शीदास इंटर कॉलेज है। जिसमें करीब 700 छात्र छात्राएं पढ़ती हैं। कूडे़ से उठने वाली दुर्गंध से बच्चे भी परेशान हैं। ईद के बाद पूरे शहर का कूड़ा और पशुओं के अवशेषों को यहीं पर डाला गया था। गंदगी के कारण बच्चे बीमार हो गए। उस वक्त विद्यालय को एक सप्ताह के लिए बंद करना पड़ा था। कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेेंद्र कुमार ने इस मामले में जिलाधिकारी सहित अपने विभाग को कई बार सूचना दे दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि कोई भी बड़ा मामला होता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी।

अवैध खनन का भी किया विरोध
ग्रामीणों ने बताया कि दिन में तो कूड़ा डाला जा रहा है और रात में मिट्टी खनन कराया जा रहा है। दिन निकलते ही गड्ढों को कूड़े से भर दिया जाता है। ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन का भी विरोध किया।


नगर निगम बस अड्डे की जमीन पर नहीं बल्कि उसके बगल वाली अपनी जमीन में कूड़ा डाल रहा है। ग्रामीण बिना बात के ही विरोध कर रहे हैं। बहुत जल्द कूड़ा निस्तारण प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। तब तक तो शहर से निकलने वाला कूड़ा डंप करना ही होगा। मनोज कुमार चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed