फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुहर्रम सिखाता है उसूलों पर कायम रहना

मुहर्रम सिखाता है उसूलों पर कायम रहना

Sun, 16 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मुहर्रम सिखाता है उसूलों पर कायम रहना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। इस्लाम में रमजान की तरह मुहर्रम भी खुदा की इबादत के लिए बहुत खास माना जाता है। इस्लामी कलैंडर यानी हिजरी संवत में मुहर्रम के महीने से ही साल की शुरूआत होती है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने हजरत मुहम्मद सल. के नवासे इमाम हुसैन और उनके साथियों की इस्लाम को जिंदा रखने के लिए कुरबानी को याद किया जाता है।

जामिया दारूस सलाम पांचली बुजुर्ग के मोहतमिम मौलाना यूसुफ कासमी ने बताया कि रमजान के अतिरिक्त सबसे अहम रोजे मुहर्रम के हैं। इस मौके पर अल्लाह की इबादत और खासतौर से रोजे रखने चाहिए। खुद अल्लाह के पाक रसूल हजरत मोहम्म्द सल्ललाहु अलैही वसल्लम ने भी खुद इस महीने में रोजे रखे और अपने साथियों को भी इबादत करने की नसीहत दी। मुहर्रम की नौ और दस तारीख को इबादत करना बड़ा सवाब बताया है। हजरत इमाम हुसैन अपने उसूल और दीन की खातिर शहीद हुए थे। मुहर्रम का महीना इबादत की नजर से भी बहुत खास है। मुहर्रम के दौरान शहीद हुए 72 लोगों की शहादत को भी याद किया जाता है। मुहर्रम नेकी और कुर्बानी का पैगाम देता है। इस्लाम को मानने वाले विभिन्न समुदाय के लोग अलग-अलग तरीकों से इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं। कुछ समुदाय ताजियों के माध्यम से उन्हें याद करते हैं। इस दौरान एकत्र होकर कर्बला तक जुलूस निकालते हैं। वहीं, कुछ समुदाय रातभर जागकर नफ्ली नमाज पढ़कर अपने दिलों को उनकी याद करते हुए खुदा से दुआ मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed