{"_id":"5b9d7097867a557ea94a5927","slug":"15370446142-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में आग लगने से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में आग लगने से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर से घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
मवाना। निलोहा गांव में शनिवार को सिलेंडर लिकेज होने से एक घर में आग लग गई। आग लगते देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। परंतु तब तक घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
निलोहा गांव निवासी अनिल पुत्र सुखबीर के घर में रखे सिलेंडर में शनिवार को अचानक आग लग गई। परिजनों का शोर सुनकर मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। परंतु तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित अनिल ने बताया कि सिलेंडर लीकेज था, जिस कारण सिलेंडर में आग लगी। गनीमत यह रही कि सिलेंडर फटा नहीं वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।