फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हिंदी भाषा में आत्मनिर्भर बनाने की क्षमता

हिंदी भाषा में आत्मनिर्भर बनाने की क्षमता

Sat, 15 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
हिंदी भाषा में आत्मनिर्भर बनाने की क्षमता
मवाना। हिंदी दिवस पर शुक्रवार को नगर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कविताओं एवं लघु नाटकों के जरिए मातृभाषा का अधिक प्रयोग करने को लेकर सभी को जागरूक किया।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स स्कूल में शुक्रवार को धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया गया। यहां नेता पूर्व प्रधानमंत्री एवं कवि अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कक्षा छह, सात, आठ की खुशी, ऐश्वर्या, वाणी ने कविताओं के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता पेश की। भूमि एवं छवि ग्रुप ने लघु नाटिका के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रबंधक मनोज रस्तोगी ने कहा कि हिंदी हिंदुस्तान की शान है। उप प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमोद राजपूत ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता सुनाकर बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की प्ररेणा दी।
विज्ञापन

वहीं, रुद्रा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में हिंदी दिवस पर बीटीसी, बीएड, बीजेएमसी और बीए विभागों की चार टीम के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में हिंदी व्याकरण एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े 90 प्रश्न पूछे गए। बीएड की समास टीम विजेता रही। दूसरे स्थान पर छंद टीम व तीसरे स्थान पर रस और अलंकार टीम रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुद्रा इंटरनेशनल के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज त्यागी एवं रुद्रा महाविद्यालय के कोर्स कोर्डिनेटर अभिजीत चटर्जी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रश्मि सिंह ने मंच का संचालन किया। यहां सूरजदेव प्रसाद आदि का विशेष सहयोग रहा। एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को सात से 14 सितंबर तक चले हिंदी पखवाड़ा विशाल रैली के साथ संपन्न हुआ। प्रधानाचार्या काजल त्यागी ने बताया कि हिंदी पखवाड़ा में काव्य पाठ, निबंध लेखन, नारा लेखन, आशु भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता का समापन विशाल रैली के साथ किया गया। रैली का शुभारंभ मवाना थाना प्रभारी मनीष बिष्ट, एसएसआई भरतलाल शाह, विहिप के जिलामंत्री सौरभ शर्मा एवं प्रधानाचार्या काजल त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बच्चों ने हिंदी हमारी शान है देश का अभिमान है आदि नारों के साथ रैली निकाली। इसके माध्यम से हिंदी बोलने में गर्व महसूस करने का संदेश दिया। डायरेक्टर सौरभ कंवर ने छात्र-छात्राओं को हिंदी के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां मंजू शर्मा, गुंजन शर्मा, एकता, सुनीता बंसला, प्रतिभा, विभा दीक्षित, दीपिका, आयशा, मेघा, शालू चौधरी, बुल त्यागी, सुप्रिया, मोनू, नमन, अनिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर कस्बा स्थित स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में विचार गोष्ठी आयोजित की। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने वर्तमान में हिंदी की उपयोगिता, महत्व तथा उसके उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से आज तक हिंदी ने देश को एकसूत्र में बांधा है। हिंदी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हम सबको हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषी समाज को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। हिंदी प्रवक्ता डॉ. किशोर कुमार ने कहा कि हिंदी विश्व में दूसरे नंबर की भाषा है। देश की सर्वाधिक बोली एवं समझी जाने वाली भाषा है। वह राष्ट्र भाषा, संपर्क भाषा, बोलचाल की भाषा तथा व्यापार की भाषा है। अनेक कंपनियों ने उसकी लोकप्रियता के कारण हिंदी साइट शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि सभी मिलजुलकर हिंदी के उत्थान का प्रयास करें। उन्होंने सरकार से न्यायालय की भाषा हिंदी करने की अपील की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविता, लेख एवं भाषण के माध्यम से हिंदी की उपयोगिता स्वीकार्यता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. सुनीता रानी, ऋतु राणा, डॉ. अंजना, अंकित कुमार, गौरव व सुदेशपाल आदि उपस्थित रहे।
उधर, परीक्षितगढ़ गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया। यहां छात्र-छात्राओं ने हिंदी साहित्य की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हिंदी विभाग की प्राचार्या भावना शर्मा ने कविता प्रस्तुत कर हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां विद्यालय के सचिव सचिन त्यागी, प्रवक्ता रुचि, मीनू, सीमा, पिंकी, नैना, सलीम, देवदत्त, नवनीत, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर अखिल विद्या समिति द्वारा नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एवं समिति कार्यालय पर हिंदी दिवस पर हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है। इस मौके पर सुषमा बंसल, पूजा रानी, सोनू देवी, सानिया, नूपुर, लवी त्यागी आदि मौजूद रहे।
भाषण प्रतियोगिता में चेतना त्यागी अव्वल
खरखौदा के महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी शशीप्रभा चौधरी एवं प्राचार्या डॉ. रेखा तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर लिया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन कर रही हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. सुमन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देकर उनकी कविता का भी वाचन किया। यहां काव्य पाठ, भाषण एवं नारा प्रतियोगिता का भी अयोजन किया गया। काव्य पाठ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुलफ्शा ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वाति ने दूसरा व बीए द्वितीय वर्ष की ही मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चेतना त्यागी ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा गोल्डी ने दूसरा व बीए प्रथम वर्ष की ही छात्रा मानसी ने तीसरा स्थान पाया। नारा प्रतियोगिता में चांदना ने पहला, रमा ने दूसरा एवं आशीषपाल ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर प्राचार्य डा. रेखा तिवारी ने छात्राओं को हिंदी के शुद्ध उच्चारण हेतु सही प्रयोग के लिए प्रेरित किया। डॉ. नीलम सिंह ने शुद्ध भाषा बोलने एवं पढ़ने पर बल दिया। डॉ. गीता गुप्ता ने अपने कथन में हिंदी भाषा के सरल, सहज, सुगम होने का उदबोधन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। यहां डॉ. एमसी शर्मा, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. राधेश्याम, डॉ. संजीव यादव, डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. शैलजा व डॉ. प्रियंका समेत कई लोग उपस्थित रहे।
मुख्य बातें
हिंदी दिवस पर शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। दशरथपुर स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल में हिंदी विभाग की ओर हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर प्रतिभा को दर्शाया। वहीं, छात्राओं को हिंदी का साहित्य के इतिहास की विशेष जानकारी दी गई और हिंदी भाषा का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम समिति में कविता चौहान, विदुषी शर्मा, सचिन चौहान, अनु सिंह, शिवानी आदि का योगदान रहा।
रामकृष्ण इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
दौराला। रामकृष्ण इंटर कॉलेज बड़कली के प्रांगण में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग ने कृति प्रथम, शैली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मानवी शर्मा प्रथम विधांशी सोम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में रुबीना ने प्रथम, वंशिका द्वितीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य भुवनेश मोहन ने अपने सम्बोधन में कहा कि मौजूदा समय में हिंदी भाषा के वर्चस्व को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। हिंदी भाषा पूरे संसार में देश के प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय होने का गौरव प्रदान करती है। उप प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ऋषिपाल शर्मा, उमेश शर्मा, अमित, सुदेश, मनोज, पुष्पेंद्र, रोहताश आदि मौजूद रहे।

एमएसबी स्कूल में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
दौराला। भराला-पनवाडी मार्ग स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर रितिका राजीव भारद्वाज ने कहा कि आज के समय में युवाओं के बीच अंग्रेजी भाषा के प्रति बढ़ते लगाव एवं हिंदी की अनदेखी करने की वजह से लोग अपनी राष्ट्र भाषा के प्रति जागरुक नहीं है। इसके लिए जागरुक करना होगा। देश भर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाना शुरु किया गया। आजादी मिलने दो साल बाद 1949 को संविधान सभा में ङ्क्षहदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिया गया। तभी से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। प्रधानाचार्य दीपाली गुप्ता ने बताया कि भारत के सर्वाधिक लोग हिंदी को बोलते और समझते है। ङ्क्षहदी एक मात्र ऐसी भाषा है। जो सभी को एक सूत्र में बांधती है। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा सात के अजय, द्वितीय स्थान कक्षा सात के शगुन एवं तृतीय स्थान कक्षा 12 के एंजिल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता स्पोर्टस अध्यापिका राधा चौधरी की देखरेख में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed