{"_id":"5b997dfd867a55013270ecc6","slug":"153678590113-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में नहीं एंटी रैबीज न होने पर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में नहीं एंटी रैबीज न होने पर की शिकायत
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मवाना। नगर स्थित सीएचसी में एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं होने पर बुधवार को मरीजों को वापस लौटना पड़ा। इसकी शिकायत भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने एसडीएम से की। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फरीद आलम ने बताया कि बुधवार को सीएचसी मवाना में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। बुधवार को मरीज सीएचसी पहुंचे। घंटों इंतजार के बाद पता चला कि सीएचसी में इंजेक्शन ही उपलब्ध नहीं हैं। जिस कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले से सीएमओ को अवगत करा दिया है। इंजेक्शन जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुआवजे की मांग की
मवाना। सपा अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम मवाना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अमर सिंहपुर गांव में मकान गिरने से हुई बच्ची की मौत के मामले में परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने सपा कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रशासन ने जांचकर पहले ही मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कर दी है। यहां कासिम जैदी, इलियास, संदीप जाटव, नौशाद, देवेंद्र, हारुन मलिक, दानिश, रईस आजम मलिक, सचिन आदि मौजूद रहे।