फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जानी कांग्रेस कार्यकर्ता ने महंगाई का पूतला फूंका

जानी कांग्रेस कार्यकर्ता ने महंगाई का पूतला फूंका

Tue, 11 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
जानी कांग्रेस कार्यकर्ता ने महंगाई का पूतला फूंका

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका महंगाई का पुतला
जानीखुर्द। कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जानी खुर्द में पैदल मार्च निकालने के बाद बस स्टैंड पर महगांई का पुतला फूंका। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। जानी ब्लाक के कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जानी खुर्द में पैदल मार्च निकला। कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिनेश उपाध्याय और मनोज कुराली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में आपातकाल जैसा माहौल पैदा किया जा रहा है। समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। गरीब, मजदूर, दलित व पिछड़ों पर लगातार अत्याचार हो रहे है। वही बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के सिलेंडर के दामों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इनकी बढ़ते मूल्यों से पूरा देश परेशान है। प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। बाद में कार्यकर्ताओं ने जानी बस स्टैंड़ पर महंगाई का पुतला फूंका। मनोज कुराली, सुवेल अहमद, आरिफ, नवाब, ब्रह्मपाल शर्मा, ओमबीर शर्मा, रामकिशन जाटव, अमीचंद्र, मास्टर अहसान अली, रामकिशन, नासिर, अशोक उपाध्याय, गुलजार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed