फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क0सिन गोष्ठी में जैविक खेती पर दिया वैज्ञानिकों ने जोर

क0सिन गोष्ठी में जैविक खेती पर दिया वैज्ञानिकों ने जोर

Tue, 11 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
क0सिन गोष्ठी में जैविक खेती पर दिया वैज्ञानिकों ने जोर

विज्ञापन
किसानों को विभिन्न जानकारी दी
मवाना। ब्लाक में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में क्षेत्र के प्रधानों व किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

मवाना ब्लाक में सोमवार को कृषकों को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर से आए वैज्ञानिकों ने विभिन्न जानकारी दी। डॉ. राकेश तिवारी ने कृषकों को जानकारी देते हुए कहा कि वह किसी भी फसल की खेती करने से पहले सबसे पहले मृदा परीक्षण कराए। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण से भूमि की उर्वरक क्षमता का पता चलता है। डॉ. केके तोमर ने कहा कि आज किसान रसायनिक खेती अधिक कर रहा है। जिस कारण भूमि की उपजाऊ क्षमता धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती करने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह ने कहा कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल संबंधित जानकारी देना है। जिससे किसान सही समय पर सही फसल का चुनाव कर लाभ कमा सके। वहीं किसानों को बेहतर जानकारी देने के लिए परिसर में मेला भी लगाया गया, जिसमें लगे विभिन्न स्टालों पर किसानों ने खेती संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed