फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   केंटर में भरे पटाखों में आग लगने से हड़कंप मचा

केंटर में भरे पटाखों में आग लगने से हड़कंप मचा

Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
केंटर में भरे पटाखों में आग लगने से हड़कंप मचा
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। मेरठ-बड़ौत मार्ग स्थित खिवाई मोड़ के निकट बिजनौर से पटाखे लेकर बड़ौत जा रहे कैंटर में में आग लग गई। चालक ने लपटें उठती देख गाड़ी रोक दी। उसने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कैंटर और उसके चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग की लपटों के साथ पटाखों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई।

हर्रा चौकी प्रभारी अवनीश कुमार अष्टवाल ने बताया कि रविवार दोपहर बाद बिजनौर से पटाखों के बोरे लेकर बड़ौत जा रहे कैंटर के पीछे के हिस्से में आग की लपटें उठती देखी। मोड़ पर मौजूद राहगीरों ने शोर मचाकर चालक को जानकारी दी। इस पर चालक ने गाड़ी रोक दी तथा राहगीरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि सफलता नहीं मिली। इसी बीच आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड काबू पाया। गनीमत रही कि आग से गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि पटाखे फटने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कोई विस्फोटक सामग्री होने की बात कही है। दारोगा ने बताया कि गाड़ी में दीपावली के लिए चलाए जाने वाले छोटे पटाखे थे। गति अवरोधक पर गाड़ी के उछलने से बारूद ने आग पकड़ ली थी। इसके बाद फायर बिग्रेड ने आग को बुझा दिया। गाड़ी में रखे सामान में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed