फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डिप्टी रजिस्ट्रार ने एसडीएम को भेजे पत्र में बार एसोसिएशन मवाना का निर्वाचन कराए जाने के लिए आदेश पारित करने के लिए कहा है।

डिप्टी रजिस्ट्रार ने एसडीएम को भेजे पत्र में बार एसोसिएशन मवाना का निर्वाचन कराए जाने के लिए आदेश पारित करने के लिए कहा है।

Sat, 01 Sep 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी रजिस्ट्रार ने एसडीएम को भेजे पत्र में बार एसोसिएशन मवाना का निर्वाचन कराए जाने के लिए आदेश पारित करने के लिए कहा है।
मवाना। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स मेरठ मंडल मेरठ सुभाष सिंह ने उपजिलाधिकारी को भेजे पत्र में बार एसोसिएशन मवाना के चुनाव के लिए अपने स्तर से किसी अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नामित कर संविधान के प्रावधानों के अंर्तगत निर्वाचन कराए जाने का आदेश पारित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डिप्टी रजिस्ट्रार सुभाष सिंह ने उपजिलाधिकारी को भेेजे पत्र में कहा कि बार एसोसिएशन मवाना तहसील जिसका अंतिम नवीनीकरण प्रमाण पत्र दिनांक 31 जुलाई 2012 से पांच वर्ष की अवधि के लिए पंजीकृत किया गया है। प्रश्नगत समिति की प्रबंध समिति का कार्यकाल पंजीकृत नियमावली के अनुसार एक वर्ष है। जिसका पिछला निर्वाचन 15 जुलाई 17 को संपन्न होने के कारण अगला निर्वाचन 14 जुलाई 18 को नियत था। नियत अवधि में प्रबंध समिति के निर्वाचन संपन्न न होने के कारण वर्तमान प्रबंध समिति कालातीत हो चुकी है। सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट के अंतर्गत कालातीत प्रबंध समिति के निर्वाचन संपन्न कराने का अधिकार संस्था को न होकर रजिस्ट्रार अथवा रजिस्ट्रार द्वारा नामित प्राधिकारी निहित है। पत्र में उपजिलाधिकारी से कहा कि आप अपने स्तर से किसी अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नामित करते हुए सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट अंतर्गत पंजीकृत संविधान के प्रावधानों के तहत निर्वाचन कराए जाने के आदेश पारित करें।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि पत्र मिला है। अभी बाढ़ के कारण देख नहीं पाए हैं। शीघ्र ही देखकर कार्रवाई करेंगे।
अधिवक्ता आदेश कुमार का कहना है कि सब रजिस्ट्रार फैसले का स्वागत है। बार का कार्यकाल कालातीत हो जाने के बाद चुनाव की घोषणा करके सब रजिस्ट्रार ने बार के संविधान की रक्षा की है। बार एसोसिएशन के सचिव संजीव चौहान का कहना है कि अभी उनको पत्र नहीं मिला है। इसलिए उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
निर्वाचन अधिकारी नामित करने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र भेजा


बेकाबू स्कार्पियो पलटी
फलावदा। मवाना मार्ग पर अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में स्कार्पियों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक मेरठ निवासी अजय अपनी स्कार्पियो से मवाना से आ रहा था। अमरोली फार्म हाउस के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सड़क किनारे खाई में पलट गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed