{"_id":"5b845ca142c792465a6a597d","slug":"15354011106-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम पर टिप्पणी वाली पोस्ट करने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढे-जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सोम पर टिप्पणी वाली पोस्ट करने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढे-जेल भेजा
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ व्हाट्स एप एवं फेसबुक पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है। रविवार रात एक नामजद व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। वहीं, सोमवार को उनको जेल भेज दिया। वहीं, अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
नगर में बीती 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में जिंदा जलाई गई छात्रा के प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इसमें नगर के ही एजाज खत्री व अन्य कई लोगों ने भाजपा विधायक पर टिप्पणी वाली पोस्ट व्हाट्स एप एवं फेसबुक पर शेयर की। इस मामले में भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन एवं अन्य भाजपाई थाने पहुंचे और विधायक संगीत सोम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी वाली पोस्ट डालने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही एजाज खत्री पुत्र यूनुस खत्री निवासी निकट देवी मंदिर एवं अनस पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला काजियान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने चार नामजद एवं चालीस-पचास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार रात एजाज खत्री पुत्र यूनुस एवं अनस पुत्र इरशाद को जेल भेज दिया। वहीं, विधायक संगीत सोम की टिप्पणी वाली पोस्ट डालने एवं शेयर करने के आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जिसमें चालीस से पचास लोगों के खिलाफ अज्ञात में भी मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि अफवाह फैलाकर या किसी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की जगह सिर्फ जेल में है। कानूून व्यवस्था को किसी भी सूरत में पलीता नहीं लगाने दिया जाएगा।
मुख्य बातें
अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है